समाजसेवी शिव शंकर सिंह का 58वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के संरक्षक एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह का 58वां जन्मदिन उनके केवल टाउन स्थित कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने केक काटा और सभी ने उपहार व शुभकामनाएं दीं।
शिव शंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं और बुजुर्गों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन के 58 वर्ष पूरे कर उन्होंने संकल्प लिया है कि वे निरंतर समाज सेवा और गरीबों की मदद करते रहेंगे।

