Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडोनेशिया में स्कूल ढहने की घटना में 91 छात्रों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इंडोनेशिया में स्कूल ढहने की घटना में 91 छात्रों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदोअर्जो, एक अक्टूबर (एपी) इंडोनेशिया के सिदोअर्जो में एक स्कूल की इमारत ढहने की घटना के दो दिन बाद भी कम से कम 91 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

     

     

    अधिकारियों ने उपस्थिति रिकॉर्ड और लापता छात्रों के चिंतित परिवारों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद बुधवार को यह जानकारी दी।

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि 300 से अधिक बचावकर्मी बुधवार सुबह भी मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे रहे।

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि सिदोअर्जो के ईस्ट जावा कस्बे में इस्लामिक स्कूल ‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ की इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद बचावकर्मी, पुलिस एवं सैन्यकर्मी पिछले दो दिन से राहत एवं बचावकार्य में जुटे हैं।

     

     

    स्कूल की इमारत करीब 100 साल पुरानी थी और उसमें अनधिकृत निर्माण कार्य हो रहा था। इमारत उस वक्त ढह गई जब बोर्डिंग स्कूल के एक कक्ष में छात्र दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे। हादसे का शिकार हुए लोगों में ज्यादातर किशोर छात्र थे।

     

     

    कम से कम तीन छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है और 100 अन्य घायल हुए हैं।

    राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने मंगलवार देर रात मलबे में दबे लोगों की संख्या 38 से संशोधित कर 91 कर दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैष्णवी दुर्गा पूजा मेला घाघड़ा का हुआ शुभ उद्घाटन
    Next Article पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग विस्फोटों में नौ लोगों की मौत

    Related Posts

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    May 26, 2026

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    May 26, 2026

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    CBSE पोर्टल स्थिर: IIT टीम तकनीकी खामियों की जांच में जुटी

    भारत में जनस्वास्थ्य: बाज़ार की पकड़ और ग्रामीण चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.