स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मिहिजाम-चितरंजन में किया दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण, साथ में मौजूद रहे राजद नेता दिनेश यादव
राष्ट्र संवाद सं
मिहिजाम: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज मिहिजाम एवं चितरंजन क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री जी ने कहा कि दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जो समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
दर्शन के दौरान मंत्री डॉ. अंसारी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की भलाई और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री ने मां दुर्गा से राज्यवासियों के स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की।
इस मौके पर राजद नेता दिनेश यादव सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल रहा और मंत्री जी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मंत्री का स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर उपस्थित लोगों ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर सदा बनी रहे और वे जनता की सेवा में यूं ही सक्रिय रहें।

