रंभा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में आज राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत रैली सह कार्यक्रम का आयोजन।
रंभा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में आज राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत आज रैली सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत सबसे पहले फार्मेसी के विद्यार्थियों ने रैली निकाला और इस विषय पर आसपास के ग्रामीण समुदाय में जाकर लोगों को जागरूक किया। तत्पश्चात द्वितीय सत्र में बच्चों ने एक नाटक के जरिए फार्माकोविजिलेंस जागरूकता के बारे में सबों को सचेत किया। इस सत्र के अतिथि रहे कॉलेज के अध्यक्ष श्री राम बचन, असिस्टेंट प्रोफेसर रजत कुमार और सह सचिव विवेक बचन।
अतिथि रजत कुमार ने बताया कि सबसे जरूरी बात यह है कि हम सजग रहें और दवाओं को लेने के बाद अगर विपरीत प्रभाव हो तो उस पर जरूर बात करें साथ ही मरीज को भी जागरूक करें। इस कार्यक्रम का संचालन किया फार्मेसी विभाग की दीपिका महतो ने और धन्यवाद ज्ञापन किया असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा संतरा ने । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता नमानि भुईंया , संध्या, मुनमुन मुक्ता तुर्की, अलीशा हेंब्रम , रिया रुचि , समीक्षा और शिल्पा ने प्रमुख भूमिका निभाई।

