Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मलूटी मंदिर परिसर एवं दुमका के प्रमुख पर्यटन स्थलों का होगा समग्र विकास :उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    मलूटी मंदिर परिसर एवं दुमका के प्रमुख पर्यटन स्थलों का होगा समग्र विकास :उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मलूटी मंदिर परिसर एवं दुमका के प्रमुख पर्यटन स्थलों का होगा समग्र विकास :उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद सं

    शिकारीपाड़ा विधायक श्री अलोक सोरेन की उपस्थिति में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) की बैठक आयोजित की गयी।उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    उपायुक्त ने मलूटी मंदिर परिसर के समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मलूटी में वीआर (Virtual Reality) रूम बनाया जाए ताकि आने वाले पर्यटकों को मंदिरों से जुड़ी ऐतिहासिक एवं धार्मिक जानकारियां वर्चुअल माध्यम से मिल सकें। साथ ही मुख्य मंदिर के सामने पूरे परिसर को रंगीन लाइट से सुसज्जित करने तथा ग्राम गाड़ी योजना के तहत मलूटी तक बस सेवा प्रारंभ करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    बैठक में मयूराक्षी रिवर व्यू (सेल्फी ब्रिज) पर पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगाने एवं संपूर्ण ब्रिज पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को प्राकलन तैयार करने का निदेश दिया गया।

    विश्व पर्यटन दिवस (27 सितम्बर) के अवसर पर जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर पर्यटन से जुड़ी फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने सृष्टि पहाड़ (सृष्टि पार्क) एवं सिदो कान्हु मुर्मू शौर्य स्मारक पार्क के विकास और सौंदर्यीकरण (बैठक व्यवस्था, संकेत-पट्ट, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता आदि) के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। वहीं संथाल काटा पोखर की बाउंड्री एवं सौंदर्यीकरण को लेकर भी संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    इस दौरान विधायक शिकारीपाड़ा ने भी जिले में पर्यटन के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

    बैठक में जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article16 सितम्बर को जेबीसी प्लस टू विद्यालय में हेल्थ कैंप का होगा आयोजन
    Next Article बेंगलुरु में 11वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन, शामिल हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष

    Related Posts

    टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर

    May 7, 2026

    झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन

    May 7, 2026

    जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर

    झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन

    जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय

    भारत की अभिलेखीय विरासत को सिनेमा से जोड़ने पर मंथन, DIFF 2026 में विशेष पैनल चर्चा

    पालघर में ‘अघोरी पूजा’ के नाम पर 13 साल की बच्ची से रेप | राष्ट्र संवाद

    नारी

    जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार,

    किराये की संतान नहीं, बुजुर्गों को अपनत्व चाहिए | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव परिणाम: आंकड़ों का अंतर और संस्थाओं पर सवाल | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.