16 सितम्बर को जेबीसी प्लस टू विद्यालय में हेल्थ कैंप का होगा आयोजन
राष्ट्र संवाद सं
आज दिनांक 11.09.2025 को देर संध्या में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आगामी 16 सितम्बर 2025 को नेत्रदान को बढ़ावा देने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “रन फॉर विजन” के आयोजन को लेकर अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि नेत्रदान बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 16 सितम्बर को “रन फॉर विजन” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिले के गांधी मैदान में किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 300 बच्चे शामिल होंगे, जो 25-25 के ग्रुप में शामिल होंगे। उन्होंने इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर आवश्यक एवं उचित दिशा दिशा-निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि समाज में अभी भी नेत्रदान को लेकर जागरूकता का स्तर पर्याप्त नहीं है। ऐसे में “रन फॉर विजन” जैसे अभियान युवाओं, बच्चों और आमजन के बीच सकारात्मक संदेश पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं उन्होंने अभियान के संदर्भ में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा जेबीसी प्लस टू विद्यालय में स्थाई हेल्थ कैंप, सर्वाइकल कैंसर कैंप, हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा।
*_इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मध्यम से_* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी जुड़े।

