पवन कुमार को मिला ‘मैन ऑफ द ईयर’ अवार्ड, यूनियन अध्यक्ष और महामंत्री ने किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।टाटा मोटर्स के एचवी ट्रांसमिशन फैक्ट्री यूनियन कार्यालय में पवन कुमार को ‘मैन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर बधाई दी।

अध्यक्ष ने कहा कि विभागीय मानकों और काम के प्रति समर्पण का परिणाम यह सम्मान है। वहीं, महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह अवार्ड सभी के लिए प्रेरणा है और सुरक्षा मानकों का पालन कर आदर्श प्रस्तुत करने से हर किसी को यह अवसर मिल सकता है। सम्मान समारोह में यूनियन के ऑफिस बेयरर और कमेटी मेंबर भी मौजूद थे।


