Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाल विवाह की रोकथाम को लेकर चलाएं अभियान; बाल विवाह की सूचना मिलते ही उसे रोकें साथ ही वर एवं वधू दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बाल विवाह की रोकथाम को लेकर चलाएं अभियान; बाल विवाह की सूचना मिलते ही उसे रोकें साथ ही वर एवं वधू दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाल विवाह की रोकथाम को लेकर चलाएं अभियान; बाल विवाह की सूचना मिलते ही उसे रोकें साथ ही वर एवं वधू दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं – उपायुक्त

    आज दिनांक 09.09.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिले में संचालित, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जामताड़ा, चाईल्ड हेल्प लाईन, जामताड़ा तथा बाल गृह (बालक) एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई साथ ही जिला में संचालित विभिन्न स्तरों पर गठित बाल संरक्षण समिति के संबंध में भी जानकारी लिया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा कि बाल संरक्षण समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल संरक्षण से जुड़े प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्थिति में बच्चों के अधिकारों से समझौता न हो। समाज की जागरूकता ही वास्तविक बदलाव ला सकती है। जिले में किसी भी बच्चे को असुरक्षित माहौल का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करें।

    _*विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए अहम दिशा निर्देश*_

    वहीं समीक्षा के क्रम में उन्होंने पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के गठन के संबंध में निदेशित किया। वहीं उन्होंने बाल विवाह से संबंधित मामले प्राप्त होने पर वर एवं वधु दोनों पक्ष पर थाने में मामला दर्ज करने हेतु निदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने जिले में गठित धावा दल द्वारा समय-समय पर जिले के होटलों, ढाबों, रेस्तराओं, गराजों, ईंट भट्टों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर बाल श्रम को हर हाल में निषेध करने का निदेश दिया। वहीं जिले में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण पर मनमानी ढंग से अभिकरण को संचालित करने के कारण स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने प्रखण्ड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का बैठक ससमय कराने एवं बैठक का अनुपालन हेतु समय सारणी सभी प्रखण्डों में भेजने का निदेश दिया।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री पवन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, प्रशिक्षु डीएसपी श्री चंद्रशेखर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला कौशल विकास पदाधिकारी श्री प्रशांत टुडू, श्रम अधीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा श्री सोमा खण्डेत, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती अंजू पोद्दार के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article5-6 महीने से वृद्धा पेंशन के लिए परेशान बुजुर्ग माताजी की समस्या का डीसी रवि आनंद ने तुरंत किया निष्पादन
    Next Article पेसा कानून लागू ना करने पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई राज्य सरकार को फटकार, बालू घाटों की नीलामी पर लगाई रोक, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- अब कौन सा नया बहाना ढूंढेगी सरकार

    Related Posts

    विस्थापितों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय, पंचायत भवन की बैठक में संगठन सशक्त बनाने पर जोर

    August 3, 2026

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    August 3, 2026

    सावन की प्रथम सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना*

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विस्थापितों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय, पंचायत भवन की बैठक में संगठन सशक्त बनाने पर जोर

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    सावन की प्रथम सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना*

    सावन की प्रथम सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    वित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.