Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लालू यादव ने ली खुली हवा में सांस, चेहरे पर दिखी सत्ता परिवर्तन की मुस्कान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति संवाद विशेष

    लालू यादव ने ली खुली हवा में सांस, चेहरे पर दिखी सत्ता परिवर्तन की मुस्कान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. राजद सुप्रीमो लालू यादव ने आज महीनों बाद खुली हवा सांसें लीं. इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान भी दिखी. ये मुस्कान झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने और बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने को लेकर हो सकती है. कोर्ट पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि आज ऐसी तस्वीर ही ले लो. पहले राज हमारा नहीं था. दरअसल आरजेडी सुप्रीमो चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंचे थे. इस दौरान कोर्ट ने उनसे 32 साल किये, जिनका उन्होंने जवाब दिया. और मामले में खुद को निर्दोष बताया.
    कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचे लालू
    लालू प्रसाद को कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स से कोर्ट लाया गया. इस दौरान वे पहले से ज्यादा स्वस्थ नजर आए. कोर्ट में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी थी. कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. बता दें कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद लालू प्रसाद ने रिम्स में दरबार लगाना शुरू कर दिया था. लेकिन इस पर विपक्ष के द्वारा सवाल उठाये जाने के बाद जेल और जिला प्रशासन ने रोक लगा दी.
    लालू प्रसाद चारा घोटाले के चार मामले में सजा काट रहे हैं. उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं. इसको देखते हुए रांची के बिरसा मुंडा जेल प्रशासन ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया था. तब से उनका रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज जारी है. हालांकि वे अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर कई बार जमानत के लिए प्रयास कर चुके हैं. लेकिन झारखंड हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिल रही है. पिछले बार मई 2018 में उन्हें जमानत मिली थी और वे पटना गया थे. जहां से इलाज के लिए बाहर गये थे. बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी में हिस्सा लिया था. उस जमानत के बाद आज पहला मौका है, जब लालू यादव ने खुली हवा में सांसें ली है.
    अबतक 109 आरोपियों के बयान दर्ज
    डोरंडा कोषागार का मामला लालू यादव से जुड़े चारा घोटाले का पांचवा मामला है. इस मामले में भी अगले दो-तीन महीने में फैसला आ सकता है. 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से जुड़े इस मामले में लालू यादव सहित 111 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं. इनमें पूर्व मंत्री, नौकरशाह और सप्लायर भी शामिल हैं. इस मामले अबतक 109 आरोपियों के बयान दर्ज हो चुके हैं, जबकि दो अन्य आरोपियों का सीबीआई कोर्ट में 313 का बयान दर्ज होना बाकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को दिये व्यापक दिशा-निर्देश
    Next Article 30 जनवरी तक पीएम आवास पूर्ण करने का बीडीओ ने दिया निर्देश

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.