रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंगाल कनेक्शन आया सामने
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। राजधानी रांची में देह व्यापार (सेक्स रैकेट) के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी कर आठ युवतियों को हिरासत में लिया।

सिटी डीएसपी के.वी. रमन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट में बंगाल कनेक्शन सामने आया है। लड़कियों को बंगाल से लाकर रांची में रखा जाता था और उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। कई युवतियों के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल रैकेट का मुख्य सरगना फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

