दबंग ही नहीं, मानवता से भी भरे हैं गोलमुरी थानेदार राजन कुमार सिंह
बाहर से कड़क, अपराधियों के लिए सख़्त लेकिन अंदर से मानवता से भरी उनकी शख्सियत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अमन शांडिल्य
गोलमुरी थाना क्षेत्र में आम लोग थानेदार राजन कुमार सिंह को दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में जानते हैं। कहा जाता है कि जब क्षेत्र में सायरन गूंजता है तो लोगों को समझ आ जाता है कि थानेदार इलाके के भ्रमण पर निकले हैं। परंतु व्यापारी समझते हैं की सायरन की आवाज आ रही है मतलब सड़क साफ करो अन्यथा मीठी बातों में कड़वी दवा मिलेगी,बाहर से कड़क, अपराधियों के लिए सख़्त लेकिन अंदर से मानवता से भरी उनकी शख्सियत का उदाहरण एक घटना से स्पष्ट हुआ है।

दरअसल, गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्कस मैदान में एक महिला की मौत गंभीर बीमारी से हो गई। मृतका का पति सोनारी कांड में जेल में बंद है। घटना की जानकारी मिलने के बाद करीब 30 की संख्या में स्थानीय लोग गोलमुरी थाना पहुंचे।
इस पर थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुए मृतका के अंतिम संस्कार हेतु 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि “जहाँ भी मेरी आवश्यकता होगी, आप लोग कॉल करें।”

इस थाना क्षेत्र में ही राष्ट्र संवाद का कार्यालय भी है राष्ट्र संवाद को उनके कार्यकाल में शायद ही एक-दो बार जाने का मौका पड़ा हो, क्योंकि वे किसी समस्या की बात पर एक रिंग में फोन उठाने वाले थानेदारों में गिने जाते हैं। और सीधे पूछते हैं कोई मेरे लायक मदद यही खासियत इनकी पुलिस पदाधिकारी में सबसे अलग शख्सियत बनाती है

