Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीज पर्व की धूम : सजधज कर उमड़ीं महिलाएं, बाजारों और मंदिरों में रौनक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तीज पर्व की धूम : सजधज कर उमड़ीं महिलाएं, बाजारों और मंदिरों में रौनक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीज पर्व की धूम : सजधज कर उमड़ीं महिलाएं, बाजारों और मंदिरों में रौनक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : तीज पर्व को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाले इस पर्व के चलते रविवार से ही बाजारों और पूजा स्थलों में रौनक बढ़ गई है। जगह-जगह मेहंदी लगाने वाले स्टॉल और ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

    पारंपरिक श्रृंगार से सजी महिलाएं माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रही हैं। सोलह श्रृंगार कर हरे रंग की साड़ी या परिधान पहनकर महिलाएं तीज का स्वागत कर रही हैं। खासकर साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी और मानगो के बाजारों में महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ी हुई है।

    घर-घर में घेवर, खीर और पूड़ी-सब्जी जैसे पारंपरिक व्यंजनों की तैयारी की जा रही है। वहीं, शहर के मंदिरों में तीज की विशेष पूजा का आयोजन किया गया है, जिसमें महिलाएं पति की लंबी आयु और दांपत्य सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं।

    सजधज कर महिलाएं एक-दूसरे को शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन का भी आयोजन हो रहा है। तीज के उल्लास से पूरा शहर हरियाली, उमंग और भक्ति भाव से सराबोर हो गया है।

    तीज पर्व की धूम : सजधज कर उमड़ीं महिलाएं बाजारों और मंदिरों में रौनक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में 1 सितंबर से बायोमेट्रिक्स हाजिरी लगेगी,यूनियन व प्रबंधन के बीच चर्चा
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में विधायक पूर्णिमा साहू के दिशा-निर्देश पर टाटा स्टील यूआईएसएल ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए आवेदन प्रकिया की शुरूआत की

    Related Posts

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    October 22, 2026

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    October 22, 2026

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

    अमेरिका का बड़ा एक्शन, सरकारी सिस्टम से DeepSeek हटाने का आदेश, चीन को डेटा लीक होने का खतरा बताकर लगाई रोक

    सीजेपी नेताओं को नहीं मिली राहत, वापस ली याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद लिया फैसला

    भुवनेश्वर कुमार के अनुभव से मजबूत होगी टीम इंडिया की गेंदबाजी, श्रेयस अय्यर ने बताई वापसी की अहमियत

    SBI डेटा लीक में नया अपडेट 3,897 ग्राहकों की जानकारी उजागर होने की पुष्टि, साइरिसिम पर अब भी सस्पेंस

    IIT मद्रास के पूर्व छात्र का बड़ा धमाका AI चिप्स की गर्मी कम करने वाली टेक्नोलॉजी के लिए जुटाए 9 मिलियन डॉलर

    Tesla की उड़ने वाली कार Roadster की भारत में बुकिंग शुरू, ₹2.50 करोड़ तक जमा करने होंगे लेकिन डिलीवरी पर सस्पेंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.