टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में पूर्वी भारत के जू कीपर्स हेतु क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ आज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, जमशेदपुर में आज से पूर्वी भारत के जू कीपर्स के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। यह चार दिवसीय कार्यक्रम (25 से 28 अगस्त 2025) सेंट्रल जू अथॉरिटी (CZA), भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र सुबह 10:00 बजे सेंटर फॉर एक्सीलेंस, जमशेदपुर में होगा, जिसमें झारखंड सरकार के वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी के प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यशाला में 21 जू से लगभग 30 प्रतिभागी एवं टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के कर्मचारी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जू कीपर्स—जो पशु संरक्षण एवं देखभाल के अग्रिम पंक्ति के प्रहरी हैं—की कौशल, ज्ञान और प्रेरणा को बढ़ाना है। इसमें इंटरैक्टिव सत्र, विशेषज्ञ व्याख्यान और प्रायोगिक प्रदर्शन शामिल होंगे।

समापन सत्र एवं दैनिक कार्यशालाएं एनईसी, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आयोजित की जाएंगी।


