ब्याहुत कलवार समाज ने मनाई भगवान बलभद्र जयंती, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । ब्याहुत कलवार समाज जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से रविवार को भगवान बलभद्र जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एकजुट होने का अवसर मिलता है। इस मिलन समारोह के जरिए लोग एक-दूसरे की पारिवारिक पृष्ठभूमि से भी अवगत होते हैं, जिससे सामाजिक समरसता मजबूत होती है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह में समाज के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


