Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीसी की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    डीसी की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीसी की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा के अलावा मंडल कारा के नए जेल निर्माण स्थल पाथरचपड़ा हेतु जलापूर्ति के निमित्त प्राक्कलन, कारा की सुरक्षा, कारा में संसीमित बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, रिक्त पदों पर कक्षपालों का पदस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    इसके अलावा उन्होंने मंडल कारा परिसर में साफ सफाई के निमित्त डंप पड़े कचरे के उठाव को लेकर जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारी को सप्ताह में एक दिन निश्चित कर कचरे के उठाव करने हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिगत कारा में नियमित औचक छापेमारी कराने के साथ साथ मंडल कारा में सुरक्षा ऑडिट को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। कारा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी यंत्रों के अलावा पर्याप्त प्रकाश आदि बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए उचित दिशा निर्देश दिया।

    वहीं कारा में आने जाने वालों का सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों के द्वारा बंदियों को भेजे जाने वाले सामग्री का पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। मुलाकाती के दौरान कारा के मुख्य द्वार पर भीड़ रहती हैं जिससे आये दिन सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं एसके लिए सड़क के दोनों ओर ब्रेकर लगाने साथ ही लगातार थाना रोड में गाड़ियों की जांच करने का निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता(भा.पु.से.), जेल अधीक्षक श्री विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क किनारे वाले स्कूलों में साइनेज एवं स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश
    Next Article गोविंदपुर में जिला परिषद् ने कराया एंटी लार्वा का छिड़काव 

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.