जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, झारखंड की स्थिति पर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत वरण महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में सांसद श्री महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी। सांसद श्री महतो ने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में ही सारे कार्रवाइयों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।सांसद श्री महतो ने संसद भवन स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सांसद श्री महतो से कुशल क्षेम पूछा और साथ ही साथ झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री के साथ विचार विमर्श किया। सांसद श्री महतो ने झारखंड की स्थिति से उन्हें अवगत कराया।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडे भी उपस्थित थे। इस मुलाकात में सांसदों और केंद्रीय गृह मंत्री के बीच महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

