Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खूंटी बाईपास निर्माण में देरी और महिलाओं की सुरक्षा पर अर्जुन मुंडा ने जताई चिंता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खूंटी बाईपास निर्माण में देरी और महिलाओं की सुरक्षा पर अर्जुन मुंडा ने जताई चिंता

    *पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिखाई बहादुरी, महिला से लूटकर भाग रहे चार युवकों को पकड़ा*
    News DeskBy News DeskAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खूंटी बाईपास निर्माण में देरी और महिलाओं की सुरक्षा पर अर्जुन मुंडा ने जताई चिंता

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिखाई बहादुरी, महिला से लूटकर भाग रहे चार युवकों को पकड़ा*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    खूंटी। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में खूंटी बाईपास निर्माण में हो रही देरी पर राज्य सरकार और वरीय पदाधिकारियों की उदासीनता को लेकर नाराजगी जताई।

     

    उन्होंने कहा कि बिना भूमि अधिग्रहण पूर्ण किए टेंडर जारी करने से कार्य में लगातार देरी हो रही है। पिछली बार डीसी से चर्चा में कार्य जारी होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

    मुंडा ने सड़कों की जर्जर हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को निर्माण कार्य की सख्त मॉनिटरिंग करनी चाहिए। गांव की सड़कों को भारी वाहनों के लिए उपयुक्त बनाया जाए या उनके आवागमन पर रोक लगाई जाए।

     

    रास्ते में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए मुंडा ने कहा कि गांवों में महिलाएं आभूषण पहनकर चलती हैं, लेकिन असामाजिक तत्व उनके आभूषण छीनने जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आज की घटना में ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर जांच करने की मांग की।
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी दौरे पर थे उस दौरान उन्होंने धर्मपत्नी डॉ मीरा मुंडा के साथ खूंटी के आम्रेश्वर धाम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिखाई बहादुरी, महिला से लूटकर भाग रहे चार युवकों को पकड़ा

    आम्रेश्वर धाम से पूजा कर लौट रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रास्ते में बुजुर्ग महिला से कान की बाली छीनकर भाग रहे चार लुटेरों को अपने सुरक्षा कर्मियों संग दौड़ाकर पकड़ लिया और खूंटी पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की चीख सुनकर रुके मुंडा ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की। सभी आरोपियों ने लूट से इनकार किया है, पुलिस जांच जारी है। घटना के वक्त उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी साथ थीं।

    खूंटी बाईपास निर्माण में देरी और महिलाओं की सुरक्षा पर अर्जुन मुंडा ने जताई चिंता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानहानि मामले में राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से जमानत, कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत
    Next Article जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, झारखंड की स्थिति पर हुई चर्चा

    Related Posts

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.