Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इनर व्हील क्लब ‘‘अस्मिता’’, द्वारा डॉक्टर्स डे पर हुआ डॉक्टरों का सम्मान एवं विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यो का आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    इनर व्हील क्लब ‘‘अस्मिता’’, द्वारा डॉक्टर्स डे पर हुआ डॉक्टरों का सम्मान एवं विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यो का आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इनर व्हील क्लब ‘‘अस्मिता’’, द्वारा डॉक्टर्स डे पर हुआ डॉक्टरों का सम्मान एवं विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यो का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर 03 जुलाई: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर “अस्मिता” ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर ब्रह्मानंद अस्पताल में दो वरिष्ठ चिकित्सकों – सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अनूप रतन बसु (गैस्ट्रो सर्जन) एवं डॉ. सुजीत कुमार (नेफ्रोलॉजिस्ट) को सम्मानित कर उनकी सेवा और समर्पण के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रीपा दत्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम अरोड़ा, आईएसओ श्रीमती पुष्पा सिंह और क्लब मेंटर श्रीमती सारिका सिंह उपस्थित रहीं।

    इसी दिन, जिला सभा की संयुक्त परियोजना ‘‘उत्साह’’ के अंतर्गत “मेरी किताब” पहल में क्लब ने टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के छात्रों के बीच 50 नोटबुक वितरित कर शिक्षा को प्रोत्साहित किया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्लब की स्थायी परियोजना के अंतर्गत दो और लड़कियों को ब्यूटी पार्लर कोर्स में नामांकित किया गया। यह कोर्स क्लब की कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम अरोड़ा की वित्तीय सहायता से संचालित है। अब कुल पाँच लड़कियाँ इस प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने की राह पर अग्रसर हैं।

    साथ ही, 1 जुलाई को क्लब ने टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल में सिलाई कक्षाओं की शुरुआत की। क्लब द्वारा एक सिलाई मशीन दान की गई और छात्रों को टेलरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह परियोजना क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीपा दत्ता के नेतृत्व में स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस पूरी जानकारी को साझा करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ‘‘अस्मिता’’ की क्लब एडिटर श्रीमती अंजुला सिंह ने बताया कि क्लब समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर संकल्पित है।

    इनर व्हील क्लब ‘‘अस्मिता’’ द्वारा डॉक्टर्स डे पर हुआ डॉक्टरों का सम्मान एवं विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यो का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स के एमटीसी में परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित
    Next Article बिरसानगर थाना में विदाई और स्वागत समारोह ,विवेक कुमार पंडित को विदाई, अमित चौधरी ने संभाला पदभार

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.