Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला यादव महासभा जामताड़ा ने दिनेश यादव के नेतृत्व में इटावा घटना को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला यादव महासभा जामताड़ा ने दिनेश यादव के नेतृत्व में इटावा घटना को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला यादव महासभा जामताड़ा ने दिनेश यादव के नेतृत्व में इटावा घटना को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हाल ही में घटी अमानवीय घटना के विरोध में जामताड़ा जिला यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने एकजुट होकर दिनेश यादव के नेतृत्व में जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और समाज में सुरक्षा का माहौल कायम करने की मांग की।

    प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे महासभा के जिला अध्यक्ष गौर चंद्र यादव ने कहा कि इटावा में यादव समाज के कथावाचक के साथ जो अत्याचार हुआ, वह न केवल एक समुदाय विशेष के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक है। ऐसी घटनाएं सामाजिक समरसता और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते न्याय न मिला, तो समाज में असंतोष और आक्रोश फैल सकता है।

    ज्ञापन में राष्ट्रपति से यह भी आग्रह किया गया कि देश भर में यादव समाज सहित सभी नागरिकों को समान अधिकार और सुरक्षा का भरोसा मिले। महासभा ने यह स्पष्ट किया कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते रहेंगे, लेकिन न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

    जामताड़ा उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की भावनाओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि ज्ञापन को यथाशीघ्र राष्ट्रपति सचिवालय तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन समाज की एकता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस शांतिपूर्ण और संगठित प्रदर्शन से यह संदेश गया कि यादव समाज अन्याय के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने को तैयार है। जामताड़ा में सौंपा गया यह ज्ञापन सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।मौके पर समर माजी,डाॅ नंद कुमार यादव, बबलु यादव,उमाशंकर यादव,पिंटु यादव मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गम कोलाबाड़िया टोला पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं
    Next Article केंद्रीय शांति समिति के बैठक में राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने सभी मुख्य चौक-चौराहों तथा अखाड़ा पर सीसीटीवी कैमरा की की मांग

    Related Posts

    परसुडीह पुलिस का शिकंजा, जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

    August 25, 2026

    ऑपरेशन मुस्कान से 28 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, 3,233 मोबाइल अब तक बरामद

    August 25, 2026

    27 अगस्त को पीपुल्स एकेडमी में प्रधानाचार्यों की बैठक, 6 सितंबर के शिक्षा सेमिनार की तैयारियों पर होगी चर्चा

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह पुलिस का शिकंजा, जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन मुस्कान से 28 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, 3,233 मोबाइल अब तक बरामद

    27 अगस्त को पीपुल्स एकेडमी में प्रधानाचार्यों की बैठक, 6 सितंबर के शिक्षा सेमिनार की तैयारियों पर होगी चर्चा

    निखार सबलोक हत्याकांड: जमीन विवाद में हत्या की आशंका, 12 गोलियां लगने की पुष्टि,विक्रम शर्मा के करीबियों से पूछताछ

    सरयू राय ने किया श्री श्याम दरबार के तोरणद्वार का शिलान्यास

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर रियाजुद्दीन खान ने जताई चिंता, सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

    गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइक बरामद

    प्रेमी के पास जाने के लिए टावर पर चढ़ गई लड़की,नीचे उतारने के लिए पुलिस के छूट रहे पसीने

    समाहरणालय में बुजुर्ग महिला की परेशानी पर डीसी की पहल, सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.