Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिलापट तोड़ने वाले विकास विरोधी तत्वों पर कार्यवाई करे प्रशासन, जल्द लगाये जायें नए शिलापट : भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    शिलापट तोड़ने वाले विकास विरोधी तत्वों पर कार्यवाई करे प्रशासन, जल्द लगाये जायें नए शिलापट : भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ● भाजपा के ध्वज, पोस्टरों का इस्तेमाल कर रहे निष्कासितों के विषय में भी उपायुक्त को कराया गया अवगत

    भारतीय जनता पार्टी ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के कई विकास योजनाओं के शिलापटों को छतिग्रस्त किये जाने के मामले में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर विकास विरोधी तत्वों पर क़ानूनी कार्यवाई की माँग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के भाजपाईयों ने जिला समाहरणालय के समक्ष जमकर नारेबाजी किया और दोषियों पर कार्यवाई की माँग किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उक्त घटनाओं में निर्दलीय विधायक सरयू राय समर्थकों की संलिप्तता बताते हुए उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को अवगत कराया और दोषियों पर करवाई के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद के नाम अंकित नए शिलापट अधिष्ठापित करने का माँग पत्र समर्पित किया। भाजपा ने ऐलान किया कि दोषियों पर कार्यवाई नहीं होने की स्थिति में सड़कों पर उतरकर पार्टी ज़ोरदार विरोध करेगी। वहीं भाजपा के ध्वज, पोस्टरों और चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल कर रहे भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित लोगों के संदर्भ में भी लिखित सूचना उपायुक्त को दी गयी है। भाजपाईयों ने बताया कि षड्यंत्र के तहत सरयू राय के समर्थकों द्वारा उकसाने की मंशा से लगातार ऐसी कुत्सित घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं चुनाव परिणाम आने के बाद से ही अशांति फ़ैलाने की मंशा से लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है और जगह जगह भाजपा के झंडे, पोस्टरों को जलाया और फाड़ने का काम किया जा रहा है। मामले में ज्ञापन सौंपने पहुँचें प्रतिनिधिमंडल को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में कमिटी गठित कर जाँच कराई जायेगी और दोषियों पर उचित कार्यवाई होगी। ज्ञापन सौंपने पहुँचें भाजपाईयों में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, हलधर नारायण शाह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, संजीव सिंह, गुंजन यादव, अप्पा राव, अनिल मोदी,संजीव सिन्हा,राकेश सिंह, विमलकांत झा, पुष्पा तिर्की, दीपक पारिख, अंकित आनंद,धर्मेंद्र प्रसाद,विमल जालान, सुशांत पांडा, अमरजीत सिंह राजा,विमल बैठा, रीता मिश्रा,रामदुलारी देवी,ममता कपूर,सीमा दास,विजय तिवारी, दीपक झा, दीपू सिंह,श्रीराम प्रसाद,रमेश नाग,अनमोल वर्मा,पप्पू मिश्रा,एस कार्तिक, प्रेम झा, मुकेश शर्मा, अमिष अग्रवाल, धीरज पासवान,भरत बेहरा, समेत सैकड़ों भाजपाई मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका : चर्च में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया
    Next Article कमलेश पांडे ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.