बागबेड़ा में सड़क किनारे कचरे से जाम, विधायक संजीव सरदार के हस्तक्षेप पर नगर परिषद ने दी सफाई की आश्वासन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान के पास सड़क किनारे फैले कचरे से यातायात बाधित हो रहा था और स्थानीय लोग परेशान थे। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल पर विधायक संजीव सरदार ने मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद जुगसलाई नगर परिषद हरकत में आई।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र पासवान ने सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर को मौके पर भेज कर स्थिति का जायजा लिया और जल्द सफाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कचरा फेंकने के लिए एक निश्चित स्थल चिन्हित कर वहां से नियमित उठाव सुनिश्चित किया जाएगा।

सुनील गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे लोग मजबूरी में सड़क किनारे कचरा फेंकते हैं। विधायक संजीव सरदार इस मुद्दे को दो बार विधानसभा में भी उठा चुके हैं।

