Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित आवासीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर दुष्कर्म का आरोप, टीएमसी जिलाध्यक्ष मुस्ताक सेख ने की निंदा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कुंडहित आवासीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर दुष्कर्म का आरोप, टीएमसी जिलाध्यक्ष मुस्ताक सेख ने की निंदा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 30, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित आवासीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर दुष्कर्म का आरोप, टीएमसी जिलाध्यक्ष मुस्ताक सेख ने की निंदा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले के कुंडहित स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय की एक छात्रा के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस मामले में विद्यालय के प्राचार्य पर ही दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस शर्मनाक घटना पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जामताड़ा जिला अध्यक्ष मुस्ताक सेख ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अमानवीय हरकत अत्यंत निंदनीय और समाज को कलंकित करने वाली है।” उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवासीय विद्यालयों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया।

    मुस्ताक सेख ने पीड़िता को न्याय दिलाने और उसे उचित मानसिक व सामाजिक सहायता प्रदान करने की अपील भी की। यह घटना न सिर्फ बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि शिक्षा संस्थानों में जवाबदेही और निगरानी की जरूरत को भी उजागर करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो ने हूल दिवस पर महान योद्धा सिद्धो – कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
    Next Article घटिया पीचिंग पर भड़के प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, कहा- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.