संगठन सृजन बैठक में जनसमस्याओं को सुनकर दौरा करने निकले आनन्द बिहारी दुबे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सलगाझरी : परसुडीह मण्डल कांग्रेस कमिटी के अन्तर्गत सलगाझरी में संगठन सृजन बैठक का आयोजन कांग्रेस नेता मोहन सरदार के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथि प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मण्डल पर्यवेक्षक सुरज मुण्डा, परसुडीह मण्डल अध्यक्ष नारायण डे शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नये तेवर में कार्य कर रही है। संगठन सृजन के तहत मण्डल स्तर, पंचायत स्तर पर कमिटी का गठन कार्य पूर्ण करना है। इसके तहत नये लोगों को कांग्रेस विचारधारा के साथ जोडना है। कमिटी को सशक्त बनाना है।

कमिटी के माध्यम से जनहित के समस्याओं को संकलित कर समाधान करने का कार्य करना है। यहाँ भी आम जनता से अपील है कि जनहित में समस्याओं को बताए जिला कांग्रेस आप का आवाज बन कर संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण से मिलकर मांग पत्र सौंपा जाएगा। जिस पर लोगों ने समस्याओं को बताया। इस पर जिलाध्यक्ष ने गंभीरता-पूर्वक संज्ञान लेकर क्षेत्र का दौरा कर निरीक्षण किया।

