Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो साल में बीजेपी का साम्राज्य हुआ आधा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    दो साल में बीजेपी का साम्राज्य हुआ आधा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र की सत्ता पर मजबूती से काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का राज्यों में मजबूत हो रहा साम्राज्य पिछले कुछ समय से सिकुड़ता जा रहा है. महज दो सालों में पार्टी का राज्यों का साम्राज्य आधा रह गया है. बीजेपी ने पिछले दो साल में कई बड़े राज्य गंवाए हैं. ऐसे किलों की हुकूमत छोड़नी पड़ी है, जहां लंबे समय से उनकी सरकार चल रही थी. ऊपर दिए गए नक्शे में आप देख सकते हैं कि दिसंबर 2017 तक केंद्र के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में सरकार के जरिए बीजेपी देश के 71 फीसदी हिस्से पर राज कर रही थी लेकिन दिसंबर 2019 में यह घटकर करीब 36 फीसदी रह गया है, करीब करीब आधा. अब देश के सिर्फ 36 फीसदी हिस्से में ही बीजेपी की राज्य सरकारों का शासन रह गया है.2014 में बीजेपी की सरकार सिर्फ 7 राज्यों में थी. मोदी लहर के चलते बीजेपी एक के बाद एक राज्य जीतती गई. 2015 में वह 13 राज्यों तक पहुंची, 2016 में वह 15 राज्यों तक पहुंची, 2017 में 19 राज्यों तक बीजेपी फैली और 2018 के मध्य तक भाजपा 21 राज्यों में अपना परचम लहराने में सफल हो गई. उस वक्त तक कांग्रेस महज 3 राज्यों में सिमट कर रह गई थी.लेकिन 2018 में बीजेपी का ये विजय रथ रुक गया. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे बड़े राज्य बीजेपी के हाथ से निकल गए. आंध्र प्रदेश में टीडीपी से नाता टूटा. जम्मू कश्मीर में भी पार्टी ने महबूबा मुफ्ती की पीडीपी से समर्थन वापस लेकर एक राज्य की सरकार गंवा दी. इस साल महाराष्ट्र और झारखंड भी उसके हाथ से फिसल गए.वर्तमान समय में बीजेपी या उसके सहयोगियों की जिन 16 राज्यों में सरकार में है वे राज्य हैं – बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, मेघायल, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. इन राज्यों में बीजेपी ने अकेले अपने दम पर सरकार बनाई है या फिर सहयोगी के साथ सत्ता में है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयातित प्याज की 790 टन की पहली खेप भारत पहुंची, जल्द सस्ता होगा प्याज
    Next Article संवाद की अदालत

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.