Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम में 22 जून को जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम में 22 जून को जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम में 22 जून को जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आगामी जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर बालक बालिका दोनों ही वर्गों के जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2025 के सफल आयोजन को लेकर आज पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो एसोसिएशन के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक का जमशेदपुर के साक्ची स्थित आमबागान स्काउट गाइड सभागृह में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया इस माह आगामी 22 जून 2025 , दिन रविवार को प्रातः 7:30 बजे जमशेदपुर में जूनियर और सीनियर बालक और बालिका दोनों ही वर्गों में जिला स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित किया जाना है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया इस चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिला में स्थित सभी कोटि के विद्यालयों , प्लस टू विद्यालयों, महाविद्यालयों और क्लबों के खिलाड़ी टीम निबंधन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेंगे भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विशेष जानकारी के लिए संगठन के पदाधिकारी दयाल सिंह मेहरा के मोबाइल संख्या 9031928591 पर संपर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त की जा सकती है। चैंपियनशिप के उपरांत जिला के चयनित खो खो खिलाड़ी आगामी जुलाई 2025 (माह) के प्रथम सप्ताह में आरंभ होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालक और बालिका वर्ग की टीम पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे ।इस चैंपियनशिप के उपरांत पूर्वी सिंहभूम जिला के मजबूत खो खो टीम का चयन किया जाना है।

    जिला स्तरीय चैंपियनशिप की तैयारी हेतु कई समितियों का गठन किया गया है। जिसकी जिम्मेवारी समिति के जिम्मेदार अधिकारियों को दिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव विक्टर विजय ने जिला के सभी यूनिटों से आग्रह किया है अधिक से अधिक संख्या में इस चैंपियनशिप में भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि जिला की मजबूत टीम आगामी प्रतियोगिताओं में भाग ले सके । साथ ही पूर्व खो खो खिलाड़ियों से भी आग्रह किया गया है जिला टीम की मजबूती के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग करें। बैठक के दौरान निर्णय लिया जिला के बेहतरीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

    बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से सचिन विक्टर विजय कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा, अजय शर्मा डब्लू रहमान , तकनीकी प्रमुख दयाल सिंह मेहरा, अरबाज हुसैन , वीरेंद्र कुमार मिश्रा, आकांक्षा कुमारी, राजकुमार सिंह, नरेश कुमार, श्रीकांत कुमार, बेबी कुमारी, आशा कुमारी एवं अन्य का योगदान रहा।

    पूर्वी सिंहभूम में 22 जून को जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनजीटी के आदेशों की खुली अवहेलना
    Next Article उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में मादक पदार्थो की तस्करी एवं दुरूपयोग आदि को रोकने से संबंधित जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक आहूत

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.