गम्हरिया के वार्ड 3 में नव निर्मित दो सड़कों का उदघाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड 3 में नव निर्मित दो सड़कों का उदघाटन कर वार्डवासियों को सुपुर्द किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित निवर्तमान पार्षद पिंकी चौधरी ने नारियल फोड़कर दोनों सड़क का उदघाटन किया। बताया गया है कि एक फेबर्स ब्लॉक सड़क करीब 6.58 लाख की लागत से सिकंदर यादव के घर से अवधेश ठाकुर के घर तक बनाया गया है जबकि दूसरा पीसीसी पथ 14.33 लाख की लागत से रमेश शर्मा के घर से एसपी सिंह के घर तक बनाया गया है। इस मौके पर झामुमो नेता बंकिम चौधरी, रेणु देवी, मंजू देवी, नागेंद्र कुमार, उत्पल चौधरी, शत्रुघ्न प्रसाद, काशीनाथ यादव, मनोरंजन सिंह, संदीप कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

