Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से चली आ रही हड़ताल समाप्त 
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से चली आ रही हड़ताल समाप्त 

    Aman KumarBy Aman KumarJune 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से चली आ रही हड़ताल समाप्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    ग़म्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से चली आ रही हड़ताल शनिवार देर रात समाप्त हो गई। डीसी के निर्देश पर श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की मध्यस्थता से हड़ताल को समाप्त किया गया। कंपनी की ओर से घायल बाजल टुडू के लिए तत्काल बतौर मुआवजा 2.50 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर को सौंपा गया जो 16 जून को उंक्त मजदूर को दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य मांगों पर भी विस्तारपूर्वक वार्ता हुई। प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि कामगारों के हड़ताल पर चले जाने से कंपनी का कार्य पिछले 23 दिनों से ठप्प था। इससे कंपनी को लाखों रुपए की क्षति का अनुमान है। इसके साथ ही कंपनी का विस्तारीकरण और नए सिरे से नवीनीकरण में काफी विलंब हुआ। बताया कि जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग के अधिकारियों की ओर से त्वरित कार्रवाई कर दोनों पक्षों को समझाकर हड़ताल को समाप्त कराया गया। हड़ताल समाप्त होने के बाद सीओ अरविंद वेदिया एवं थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कंपनी परिसर का जायजा लिया। बैठक में कंपनी प्रबंधन की ओर से शुभोजित कुंडू एवं उमेश शुक्ला, मजदूर प्रतिनिधियों की ओर से अजय कुमार शर्मा, वसंत कुमार प्रसाद आदि उपस्थित थे।

    कंपनी परिसर में यूनियन एवं प्रबंधन के अधिकारियों के साथ हुई सौहार्द्रपूर्ण वार्ता में कई मांगों पर सहमति जताई गई। यूनियन की ओर से जारी बयान में बताया कि सभी श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने, पीएफ, ईएसआई, न्यूनतम वेतनमान एवं अन्य श्रम कानूनों का अनुपालन करने, घायल श्रमिक बाजल टुडू के ईएसआई अधिनियम के प्रावधानों के तहत पूर्ण अपंगता के लिए क्षतिपूर्ति क्लेम करने, कंपनी प्रबंधन द्वारा राहत स्वरूप 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि देने एवं इलाज के क्रम में अस्पताल का खर्च लगभग 1 लाख व्यय करने पर सहमति बनी है। राहत राशि डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से मंगलवार को बाजल टुडू को प्रदान की जाएगी। बताया कि 16 जून को श्रम अधीक्षक के समक्ष अनौपचारिक त्रिपक्षीय बैठक में औपचारिक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया जाएगा।

    आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से चली आ रही हड़ताल को समाप्त करा दिया गया है। इसके लिए यूनियन एवं प्रबंधन के अधिकारियों को वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्देश दिया गया। कामगारों के प्रतिनिधि कोल्हान मजदूर यूनियन की कई मांगों पर सहमति हुई। अन्य मांगों पर बैठकर विचार विमर्श किया जाएगा।- अविनाश ठाकुर, श्रम अधीक्षक, सरायकेला।

    हड़ताल में शामिल मजदूरों के प्रतिनिधि एवं प्रबंधन के अधिकारियों के साथ सौहार्द्रपूर्ण वार्ता में हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। 23 दिनों की हड़ताल से कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। हड़ताल समाप्त कराने में जिले के डीसी, एसपी, एसडीओ एवं श्रम अधीक्षक की अहम भूमिका के लिए प्रबंधन ने आभार प्रकट किया है।

    उमेश शुक्ला, प्रबंधक, आरडी रबर रिक्लेम कंपनी।

    आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से चली आ रही हड़ताल समाप्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडूमटांड में अवैध बालू लदे 5 हाइवा पकड़ाने के बाद छोड़ना बना चर्चा का विषय, प्रशासनिक तंत्र पर उठे सवाल
    Next Article गम्हरिया के वार्ड 3 में नव निर्मित दो सड़कों का उदघाटन 

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.