Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवसेना का बीजेपी पर निशाना- झारखंड भी गया, अब कई राज्य बीजेपी मुक्त
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    शिवसेना का बीजेपी पर निशाना- झारखंड भी गया, अब कई राज्य बीजेपी मुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार पर शिवसेना ने उस पर तीखा तंज कसा है. शिवसेना ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के नेता कहते थे कांग्रेस मुक्त हिंदुस्तान, लेकिन अब कई राज्य बीजेपी मुक्त हो गए हैं. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि झारखंड गंवा दिया, इस पर विचार करने की उनकी मानसिकता नहीं है क्योंकि बीजेपी ने जनता को हल्के में लिया था. सामना के संपादकीय में लिखा है, पहले महाराष्ट्र गया और अब झारखंड गया.बीजेपी ने एक और राज्य गंवा दिया है. प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और गृहमंत्री (अमित शाह) सहित पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल को वहां लगाने के बावजूद बीजेपी झारखंड में नहीं जीत पाई. झारखंड में कांग्रेस-आरजेडी के समर्थन से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार आ रही है. ये बीजेपी के लिए धक्कादायक है.संपादकीय में आगे लिखा है, बीजेपी के नेता कहते कांग्रेसमुक्त हिंदुस्तान की घोषणा कर रहे थे लेकिन अब कई राज्य बीजेपी मुक्त हो गए हैं. मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े राज्य बीजेपी पहले ही गंवा चुकी है. इसमें आगे लिखा है, 2018 में बीजेपी 75 फीसदी प्रदेशों में सत्तासीन थी अब उसका उतार है और जैसे-तैसे 30 से 35 फीसदी प्रदेशों में बीजेपी की सत्ता है. बीजेपी की घुड़दौड़ कई राज्यों में कमजोर पड़ती गई.सामना में लिखा है, 2018 में देश के 22 राज्यों में बीजेपी की सत्ता थी. त्रिपुरा और मिजोरम तक उनके झंडे लहराए लेकिन आज ऐसी स्थिति है कि अगर त्रिपुरा में चुनाव कराए जाएं तो जनता बीजेपी की सत्ता उखाड़ फेकेंगी. इसमें लिखा है, गृहमंत्री अमित शाह के झारखंड में हुई प्रचार सभाओं के भाषणों को जांचा जाए तो ये साफ होता है कि वहां सीधे-सीधे हिंदू-मुसलमान में मतभेद कराने का प्रयास था. विशेष नागरिकता संशोधन विधेयक के कारण बीजेपी का हिंदू मतदान प्रतिशत बढ़ेगा, ऐसी उनकी अपेक्षा थी लेकिन झारखंड के श्रमिकों और आदिवासी जनता ने प्रलोभन को नकार दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजयपुर में चाइनीज मांझे से कटा चार साल के बच्चे का गला, अस्पताल में माैत
    Next Article पहाड़ों पर प्रचंड शीतलहर के साथ धुंध का कहर

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.