Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?
    Breaking News Headlines जमशेदपुर राजनीति राष्ट्रीय

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    News DeskBy News DeskMay 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर बोलते समय संयम और गहन समझदारी दिखाने की आवश्यकता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना गोलीबारी और उसके चलते मारे गए निर्दोष नागरिकों की त्रासदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी एक बार फिर विवादों में आ गई है। शनिवार को पीड़ितों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने सीमा पार से की गई पाकिस्तानी गोलाबारी को ‘त्रासदी’ करार दिया, जिसे राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

    राहुल गांधी की यह टिप्पणी न केवल पाकिस्तानी सेना के सुनियोजित आतंकी कृत्यों को ‘दुर्घटना’ बताकर उनके लिए नरमी दर्शाती है, बल्कि यह उन भारतीय नागरिकों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, जिन्होंने अपने परिजनों को इस हमले में खोया। भाजपा ने इसे इस्लामाबाद को कवर फायर देने की राजनीतिक शैली बताया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और एकजुटता के लिहाज से बेहद खतरनाक मानी जा रही है।

    बता दें कि पुंछ में हुई गोलाबारी कोई सामान्य युद्धकालीन घटना नहीं थी, बल्कि यह पाकिस्तान द्वारा भारत में अस्थिरता फैलाने की एक रणनीतिक कोशिश थी। ऐसे में, विपक्ष के बड़े नेता द्वारा इसकी संवेदना को आतंकवाद के सटीक विश्लेषण से अलग करके केवल एक ‘मानवीय त्रासदी’ के रूप में दिखाना, पाकिस्तान के दृष्टिकोण को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नैतिक सहमति देने जैसा है।

    इस प्रकार के बयानों से भारतीय सुरक्षा बलों का मनोबल प्रभावित होता है और देश में गलत संदेश जाता है। यह वक्त एकजुट होकर सीमापार की हर शत्रु गतिविधि के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का है, न कि उसे नरमी से समझने या परोक्ष रूप से जायज ठहराने का।

    राहुल गांधी की यह टिप्पणी न केवल राजनीतिक अपरिपक्वता का संकेत देती है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर बोलते समय संयम और गहन समझ की आवश्यकता है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को सहानुभूति नहीं, न्याय और ठोस कार्रवाई चाहिए, और इसके लिए देश को एकजुट नेतृत्व की जरूरत है, न कि भ्रमित करने वाले बयानों की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्वपटल पर देशहित की बात और राजनीतिक धींगामुश्ती
    Next Article शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    Related Posts

    सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    August 5, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    August 5, 2026

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    विज्ञान सप्ताह का समापन भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के साथ, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल

    करीम सिटी कॉलेज में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

    हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित, BLO और BLA-2 रहे मौजूद

    जमशेदपुर: पारिवारिक विवाद से परेशान सिपाही ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास, साथियों की सूझबूझ से बची जान

    साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

    जमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.