Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा समिति के तत्वाधान में जामताड़ा सुभाष चौक से माँ चंचला चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा समिति के तत्वाधान में जामताड़ा सुभाष चौक से माँ चंचला चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा समिति के तत्वाधान में जामताड़ा सुभाष चौक से माँ चंचला चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: भारतीय सेना द्वारा हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की गौरवशाली सफलता एवं देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा समिति के तत्वाधान में जामताड़ा नगर स्थित सुभाष चौक से माँ चंचला चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया!
    सुमित शरण ने कहा कि पिछले दिनों 22 अप्रैल को जिस तरह से पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर मारा था तब से पूरे देश में बदला लेने की मांग उठ रही थी! हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी पाकिस्तान को ललकार कर कहा था कि आतंकी कहीं भी छुपे हो उसको बिल में घुसकर मारा जाएगा! ठीक उसी तरह विगत 7 मई को रात करीब 1 बजे भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के 9 अड्डों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया जिसमें सैकड़ो आतंकीयों मारा गया! जिस तरह से पहलगाम में पत्नी के सामने उनके पति को मारकर उनके मांग का सिंदूर पोछा गया था उसीतरह इस ऑपरेशन का नाम भी सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर रखा गया!और पाकिस्तान के घर में घुसकर जिहादियों को धर्म बताकर मारा गया!
    अनूप राय नें कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना नें पाकिस्तान एयरवेज को भी पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया जिससे पाकिस्तान सेना घबरा गया और पाकिस्तान सेना के अफसर भारतीय सेना के सामने युद्ध रोकने की नाक रगड़ने लगे तब जाकर भारत तथा पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का निर्णय लिया गया! लेकिन भारतीय सेना द्वारा यह भी कहा गया है कि अभी ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुई है अगर पाकिस्तान कोई भी गुस्ताखी करता है तो उनके गोली का जवाब भारतीय सेना गोला से देगा!!
    निवास मंडल नें कहा कि पाकिस्तान सेना द्वारा बार-बार आतंकियों को भेज कर हिंदुस्तान को अस्थिर करने की कोशिश किया जाता है! लेकिन हर बार उसको भारतीय सेना द्वारा गहरा चोट दिया जाता है और इस बार ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से जो तगड़ा झटका दिया गया है इसको पाकिस्तान खुलकर बता भी नहीं पा रहा है और भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को सबक सिखा कर पूरा हिंदुस्तान को वीरता का एहसास दिलाया इसी निमित्त आज जामताड़ा में तिरंगा यात्रा निकाला गया!
    माधव चंद्र महतो नें कहा कि पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकियों ने यहां के मासूम लोगों को धर्म पूछ कर मारा था,हमारे बहन बेटियों का माथे का सिंदूर उजाड़ा गया था! माथे का सिंदूर का महत्व क्या होता है हमारे भारत में इसको बताने के लिए हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया जिसमें हमारे भारतीय सेना नें पूरे पाकिस्तान में शिव तांडव किया जिससे पाकिस्तान का पूरा एयरबेस तथा आतंकी ठिकाना बर्बाद हो गया!
    मनीष दुबे नें कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे भारतीय सेना के पराक्रम को दर्शाता है,जिससे अब जाकर पुरे देशवासियों के बेचैन दिल में ठंडक पहुँची है!आज भारतीय सेना के सम्मान में जामताड़ा तिरंगा यात्रा समिति द्वारा जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय सुभाष चौक से वीर कुंवर सिंह चौक,बाजार रोड होते हुए माँ चंचला मंदिर चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया!जिसमें नगर के सभी देशभक्त शामिल हुए!
    कमल गुप्ता नें बताया कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया है कि भारत की सुरक्षा अटूट है यह तिरंगा यात्रा उनके शौर्य को सम्मान देने की हमारी छोटी सी कोशिश है!
    संजय अग्रवाल नें कहा कि भारतीय सेना केवल हमारी सीमाओं की ही रक्षा नहीं करती बल्कि देशवासियों के आत्मविश्वास और गौरव का भी रक्षा करती है आज हर भारतवासी को ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है हम सैनिकों को सिर्फ सलाम नहीं करते हैं बल्कि उनका दिल से धन्यवाद देते हैं!
    आभा आर्या नें कहा सेना की वीरता और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हर भारतीय को गौरव से भर देता है तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि देश का हर नागरिक सेना के साथ खड़ा है! सेना का बलिदान देश का आत्मा है हम हर उस मां-बहन और पत्नी का भी अभिनंदन करते हैं जिनमें त्याग से यह पराक्रम संभव हो पाता है!
    विष्णु रवानी नें कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हर भारतवासी के विश्वास की विजय है! तिरंगा यात्रा इस विश्वास का सार्वजनिक उत्सव है!
    मौक़े पर मुख्य रूप से संजय परशुरामका,दुबराज मंडल,मितेश शाह,दिलीप हेमब्रम,सुकुमणि हेमब्रम,सुरेश राय,महेन्द्र मंडल,किरण बेसरा,सुकुमार सरखेल,मनोज गोस्वामी,बबिता झा,प्रदीप राउत,कुणाल सिंह, संतोष सिंह,आकाश साव,भूपेश गुप्ता,राकेश पाल,संजीव दुबे,जीतेन्द्र सिंह,अनूप दास,ब्रजेश राउत,जीत दुबे,सचिन सेन सहित सैकड़ो देशभक्त मौजूद रहें!!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैल्यूट तिरंगा ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गो के बीच खाना वितरण किया
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    October 13, 2026

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    October 13, 2026

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Beef Free Spin Multipliers: Wann sie gelten

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    वनकाम झारखण्ड की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वालों की अब खैर नहीं,चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई बड़ी कार्रवाई!

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.