Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी हुए शामिल
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी हुए शामिल

    Aman KumarBy Aman KumarMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी हुए शामिल

    ड्रग इंस्पेक्टर प्रत्येक माह दवा दुकानों में नार्कोटिक्स दवा के विक्रय और स्टॉक का रिपोर्ट देंगे

    ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन पर शिकंजा कसने की तैयारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे । बैठक में नशीली दवाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण और तस्करी की रोकथाम पर चर्चा की गई।

    इसके अलावा, शहरी क्षेत्र के युवा आबादी में नशे के खिलाफ जागरूकता लाने को लेकर थाना स्तर पर सभी निजी स्कूलों के प्राचार्य के साथ कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया गया जिसमें डालसा के भी प्रतिनिधि शामिल होंगे । वहीं नशे के खिलाफ सशक्त अभियान को लेकर स्कूलों में गठित प्रहरी क्लब का भी नियमित बैठक कर स्कूली बच्चों में जागरूकता लाने का निदेश दिया गया ।

    *बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर दवा दुकानों के माध्यम से होने वेली नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री एवं स्टॉक की जानकारी प्रत्येक माह प्रस्तुत करें। साथ ही दवा दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं की सूची को डिस्पले करने का भी निदेश दिया*

    मादक पदार्थों की खेती के संभावित क्षेत्रों की पहचान के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को बीटीएम के माध्यम से जांच करने एवं प्रतिवेदित करने का निदेश दिया गया । अंतर्राज्यीय और अंतरजिला मार्गों पर तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी एकत्र कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात की गई ।
    बैठक में डीसीएलआर श्री गौतम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, पुलिस उपाधीक्षक श्री भोला प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीएसई, डीईओ, तीनों नगर निकाय के सहायक नगर आयुक्त, डालसा के प्रतिनिधि, ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य संबंधित उपस्थित थे ।

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न वरीय पुलिस अधीक्षक सिटी एसपी हुए शामिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई
    Next Article ‘युवा’ का जेंडर एवं मैस्क्युलिनिटी पर प्रशिक्षण

    Related Posts

    बंग बंधु के ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम में 20 माताओं को नए वस्त्र उपहार

    October 11, 2026

    मंईयां सम्मान योजना का नाम स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम पर करे सरकार : विक्टर सोरेन

    October 11, 2026

    जदयू ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंग बंधु के ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम में 20 माताओं को नए वस्त्र उपहार

    मंईयां सम्मान योजना का नाम स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम पर करे सरकार : विक्टर सोरेन

    जदयू ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि

    समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनकी माताजी स्व. श्रीमती रूपी सोरेन

    विक्की नंदी की हत्या की साजिश नाकाम, दो पिस्तौल और 19 गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार

    अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर जावा महुआ कि

    सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा

    favorite rest recheck article 772392

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.