Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई

    Aman KumarBy Aman KumarMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई

    तीन कर्मचारी निलंबित, एक को ड्यूटी से हटाया गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान खुलेआम शराब पीने की घटना पर डाक विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि एक अन्य कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई मामले के मीडिया में उजागर होने और केंद्रीय संचार मंत्रालय द्वारा संज्ञान लेने के बाद की गई है।

    जांच के बाद हुई कार्रवाई
    वरीय डाक अधीक्षक परमानंद कुमार के निर्देश पर एएसपी (वेस्ट) परीक्षित सेठ ने इस मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एलएसजी डाक सहायक नितेश कुमार, ओवरसियर अमित कुमार ठाकुर और नाइट गार्ड जितेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही जीडीएस बीपीएम सूरज कुमार साहू को भी ड्यूटी से हटा दिया गया है।

    3 मई की रात हुआ था मामला उजागर
    उक्त घटना 3 मई 2025 की रात की है, जब टाटानगर पोस्ट ऑफिस परिसर में डाक कर्मचारी कथित रूप से परिसर के भीतर खुलेआम शराब का सेवन करते हुए पाए गए। इस संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए थे।

    डाक विभाग ने जताई कड़ी नाराजगी, शून्य सहनशीलता की नीति दोहराई
    केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आते ही डाक विभाग ने इस प्रकार की अनुशासनहीनता को गंभीर सेवा उल्लंघन मानते हुए स्पष्ट किया है कि कार्यालय परिसर में इस प्रकार का आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने की बात दोहराई है।

    टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिजी विद्यालयों के प्रति उपायुक्त का कड़ा रुख अगले तीन दिन के अंदर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी हुए शामिल

    Related Posts

    पूजा में सुरक्षा, अपराधियों पर शिकंजा

    October 11, 2026

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

    October 11, 2026

    सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूजा में सुरक्षा, अपराधियों पर शिकंजा

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

    सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा

    सिदगोड़ा में मैथिल समाज ने विधि-विधान से की कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू

    मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    बंग बंधु के ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम में 20 माताओं को नए वस्त्र उपहार

    मंईयां सम्मान योजना का नाम स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम पर करे सरकार : विक्टर सोरेन

    जदयू ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि

    समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनकी माताजी स्व. श्रीमती रूपी सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.