Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    Aman KumarBy Aman KumarMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिली कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेतागण के नेतृत्व में आदित्यपुर प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार एवं जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार से मिलकर पूर्वी सिंहभूम जिला के 11 प्रखण्ड के 112 के लगभग जलमीनार एवं नल जो वर्तमान में खराब है तथा मरम्मती नही होने पर उपयोग में नही है। जब कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा जो भी संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) को जलमीनार का कार्य दिया जाता है। उन्हें ही पाँच वर्ष तक जलमीनार का रखरखाव करना होता है। जबकि संवेदक पर विभाग द्वारा कोई जवाबदेही नही ली जाती है। जिसके फलस्वरूप आम जनता पेयजल से वंचित रहती है और जल का घोर संकट हो जाता है। इस कृत्य से झारखण्ड सरकार की बदनामी होती है। जिले के पटमदा प्रखण्ड, बोडाम प्रखण्ड, पोटका प्रखण्ड एवं चाकुलिया प्रखण्ड, बहरागोड़ा प्रखण्ड, गुडाबांदा प्रखण्ड, धालभूमगढ प्रखण्ड, घाटशिला प्रखण्ड, मुसाबनी प्रखण्ड, डूमरिया प्रखण्ड, जमशेदपुर प्रखण्ड के पंचायत एवं गांव-टोला में जलमीनार अधिष्ठापित की गई है, जहाँ अधिकांश जलमीनार खासकर सोलर सिस्टम का जलमीनार भी खराब है या मरम्मती के अभाव के कारण बंद पड़ी है।
    जिलाध्यक्ष ने विभागीय पदाधिकारी को कहा कि जल्द से जल्द बड़े पैमाने पर जलमीनारों की मरम्मती कराई जाए, गर्मी के कारण पेयजल की समस्या को ध्यान में रखा जाए। प्रतिनिधिमंडल के मांग पत्र पर पदाधिकारी ने अविलंब संज्ञान लेने का आश्वासन दिया और समस्या समाधान करने का भरोसा दिया।
    इस विषय को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के माननीय मंत्री से मिलकर खराब जलमीनार के तथ्यों से अवगत करायेगा।
    जिला अध्यक्ष ने उन सभी पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने खराब जलमीनार का सूची और फोटो खिंच कर जिला कांग्रेस कार्यालय को उपलब्ध कराया है। जिसे आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता तक पहुँचाया गया है।
    इस अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, खगेनचन्द्र महतो, सुरेश धारी, लखिंदर करुवा, नलिनी सिन्हा, राजा ओझा, आशीष ठाकुर, मुन्ना मिश्र, नारायण डे, रंजन सिंह, रंजीत सिंह, सुशील घोष, सरत चन्द्र महतो सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। उपरोक्त जानकारी संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने दिया।

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग
    Next Article निजी विद्यालयों के प्रति उपायुक्त का कड़ा रुख अगले तीन दिन के अंदर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Related Posts

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.