Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    News DeskBy News DeskMay 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कई देशों के रक्षा अताशे या उनके प्रतिनिधियों को ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के सफल संचालन’’ के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डी एस राणा ने दिल्ली छावनी स्थित मानेकशॉ सेंटर में बंद कमरे में ‘ब्रीफिंग’ का आयोजन किया।

    सूत्रों ने बताया कि कई प्रमुख देशों के साथ इस्लामी देशों के रक्षा अताशे भी इस ‘ब्रीफिंग’ में शामिल हुए।

    इसमें रूस, स्वीडन, नेपाल, फिलीपीन, मिस्र तथा अन्य देशों के रक्षा अताशे (दूतावास का वह अधिकारी, जिसे विशेष दायित्‍व सौंपा जाता है) भी शामिल हुए।

    एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डी एस राणा ने 70 देशों के अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के बारे में जानकारी दी, जिसने भारत-पाकिस्तान संबंधों में नए मानदंड स्थापित किए हैं, और नए युग के युद्ध में सैन्य श्रेष्ठता के माध्यम से भारत की प्रदर्शित शक्ति और राष्ट्रीय संकल्प को उजागर किया है।’’

    अधिकारियों ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल राणा ने ‘‘पुष्ट आतंकी संबंधों’’ के आधार पर लक्ष्यों के चयन के लिए ‘‘सोच समझकर बनाई गई योजना प्रक्रिया’’ के बारे में विस्तार से बताया।

    उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा घोषित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए गहन बहु-क्षेत्रीय अभियानों के माध्यम से की गई एकीकृत, सटीक और त्वरित प्रतिक्रिया पर भी ‘ब्रीफिंग’ के दौरान प्रकाश डाला गया।

    एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय ने पोस्ट में कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों के बीच तालमेल से प्रभावी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अंतरिक्ष, साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के क्षेत्रों में भारतीय सशस्त्र बलों की तकनीकी श्रेष्ठता को रेखांकित किया गया।’’

    डीआईए के महानिदेशक ने हैशटैग ‘‘ऑपसिंदूर’’, ‘‘जस्टिसइजसर्व्ड’’, ‘‘जीरोटोलरेंसफॉरटेरर’’ का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘‘प्रतिद्वंद्वी द्वारा चलाए जा रहे निरंतर भारत विरोधी दुष्प्रचार अभियान और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता पर इसके प्रभाव का विश्वसनीय रिकॉर्ड भी प्रस्तुत किया।’’

    अधिकारियों ने बताया, ‘‘हमारे देश के दृष्टिकोण के तौर-तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया, जिसने प्रभावी ढंग से और तेजी से झूठे विमर्शों का मुकाबला किया।’’

    बैठक में मैक्सिको, पेरू, ऑस्ट्रेलिया तथा अन्य देशों के भी प्रतिनिधि मौजूद थे।

    ‘ब्रीफिंग’ में शामिल हुए एक रक्षा अताशे ने कहा, ‘‘पिछले दिनों में जो कुछ हुआ है, उसके बारे में सीधे भारतीय सैन्य पक्ष से जानकारी प्राप्त करना अच्छा था क्योंकि इंटरनेट पर बहुत सारी असत्यापित जानकारी मौजूद है।’’

    ‘ब्रीफिंग’ के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कई अन्य विदेशी रक्षा अताशे ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए।

    एक रक्षा अताशे ने कहा, ‘‘हमने पिछले कुछ दिनों में भारतीय सेना और अन्य अधिकारियों द्वारा की गई प्रेस वार्ता को ऑनलाइन देखा है और आज हमें व्यक्तिगत रूप से भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बताया गया।’’

    भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में छह मई की देर रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ढांचों को नष्ट कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान के सभी हमलों का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत दिया गया। भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को जमीन, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए सहमति बनने की घोषणा की थी।

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    Related Posts

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    May 26, 2026

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    May 26, 2026

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.