Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक जामताड़ा की अध्यक्षता में दिनांक 13 मई 2025 को मासिक अपराध गोष्ठी सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जामताड़ा जिला के सभी थाना प्रभारी, प्रभाग निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नाला/जामताड़ा), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित सभी शाखा के प्रभारी सम्मिलित हुए। बैठक में फरवरी 2025 माह के दौरान विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत पुलिस पदाधिकारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए: 1. जिला में पूर्व से लंबित कांडों का त्वरित अनुसंधान कर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। 2. साइबर अपराध से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए। 3. थाना/ओपी में लंबित सभी कांडों की विस्तृत समीक्षा कर प्रत्येक सप्ताह समीक्षा प्रतिवेदन समर्पित किया जाए। 4. प्रविवेदित कांडों में समय पर प्रेषण प्रतिवेदन निर्गत करने के निर्देश दिए गए। 5. अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाकर अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने की दिशा में कार्य किया जाए। 6. महिला उत्पीड़न/पॉक्सो से संबंधित कांडों में 50 दिनों के भीतर अनुसंधान पूर्ण कर आरोप पत्र समर्पित किया जाए। 7. कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत डायन-बिसाही, महिला उत्पीड़न एवं साइबर जागरूकता से संबंधित गतिविधियां चलाई जाएं। 8. सभी थाना प्रभारी अपने सीमावर्ती अंतरराज्यीय/अंतरजिला थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपराधियों की सूचना का आदान-प्रदान कर आवश्यक कार्रवाई करें। 9. जिला अंतर्गत वाहन चोरी गिरोह का उद्भेदन कर वाहन चोरी की घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाए। 10. क्षेत्र में अपराधियों पर निगरानी एवं आमजन में सुरक्षा की भावना जागरूक करने हेतु व्यावसायिक स्थलों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं। 11. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर खनन/परिवहन पर छापेमारी कर कड़ा अंकुश लगाया जाए। 12. अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। 13. सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने साफ शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण व न्याय दिलाने की दिशा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा
    Next Article सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.