Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी टुंडी के दलदली में त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Breaking News झारखंड

    पूर्वी टुंडी के दलदली में त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी टुंडी के दलदली में त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

    *राष्ट्र संवाद संवाददाता

    धनबाद: पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत चुरूरिया पंचायत के दलदली गांव में मंगलवार 13 मई 2025 से त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं निशान शोभा यात्रा के साथ हुआ। वैसाख मास की इस पावन तिथि पर श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में आयोजन का आगाज हुआ। सुबह करमदहा पुल स्थित बराकर नदी से कलश यात्रा आरंभ हुई, जिसमें 151 कन्याओं ने भाग लिया, वहीं 51 धार्मिक निशान लिए भक्तों की टोली शोभायात्रा में शामिल हुई। लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पदयात्रा के रूप में तय कर श्रद्धालुओं ने आस्था का परिचय दिया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति संगीत, जयकारे और ढोल-नगाड़ों से माहौल भक्तिमय हो उठा। इस त्रिदिवसीय महायज्ञ के दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ 24 घंटे प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन में स्थानीय यज्ञ समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग देखने को मिला, जिनकी मेहनत से यह आयोजन सफल हो रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया कन्हाई चार, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वकील बाउरी, प्रखंड अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, प्रखंड उपाध्यक्ष मूली राम दा, समाजसेवी परिमल दा, बिपिन चंद्र मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिला-पुरुषों के साथ ही बच्चों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया हनुमत महायज्ञ के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाहरणालय मे आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादीयों से मिले उपायुक्त
    Next Article गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.