Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल
    Breaking News Headlines Uncategorized अपराध कारोबार खबरीलाल राष्ट्रीय

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    Aman KumarBy Aman KumarMay 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    राष्ट्र संवाद(छःग) कमाल अहमद

    वाहन में सवार थे 50 से अधिक लोग
    विवाह समारोह से लौट रहे थे सभी लोग

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर है,विवाह समारोह से लौटते समय उनकी गाड़ी स्वराज मजदा में एक ट्रेलर ने जबरदस्त टक्कर मार दी।जिसमें 17 लोगों की मृत्यु हो गई 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसमें महिलाएं भी सवार थीं। रायपुर राजधानी से लगे रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार रात लगभग 12.15 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ।घायलों को रायपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम चटौद के ग्रामीण एक स्वराज माजदा वाहन से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में कुछ घायलों की हालत नाजुक है। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। जानकारी के अनुसार सारागांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा में सवार कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक वर्ष से कम उम्र का बच्चा भी शामिल है।

    स्वराज माजदा वाहन पर 50 से अधिक लोग सवार थे

    हादसे के समय स्वराज माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी पश्चात आयोजित छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार अफरा-तफरी मच गई। कई लोग वाहन में फंसे रहे जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।घायलों को तत्काल खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। खरोरा पुलिस मौके पर मौजूद रही राहत-बचाव कार्य जारी रखी। स्थानीय लोगों ने भी इस बचाव कार्य में पूरा सहयोग किया,और वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजना का काम किया।

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा
    Next Article कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    बंग बंधु के ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम में 20 माताओं को नए वस्त्र उपहार

    October 11, 2026

    मंईयां सम्मान योजना का नाम स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम पर करे सरकार : विक्टर सोरेन

    October 11, 2026

    जदयू ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंग बंधु के ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम में 20 माताओं को नए वस्त्र उपहार

    मंईयां सम्मान योजना का नाम स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम पर करे सरकार : विक्टर सोरेन

    जदयू ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि

    समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनकी माताजी स्व. श्रीमती रूपी सोरेन

    विक्की नंदी की हत्या की साजिश नाकाम, दो पिस्तौल और 19 गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार

    अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर जावा महुआ कि

    सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा

    favorite rest recheck article 772392

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.