Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा
    Breaking News Headlines Uncategorized कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    Aman KumarBy Aman KumarMay 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त
    विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बीती रात लगभग 3 बजे फ्लाईओवर निर्माण कर रही कंपनी द्वारा मानगो-पुरूलिया रोड स्थित पृथ्वी पार्क के पास पीलिंग का काम हो रहा था। इस क्रम में जलापूर्ति की मेन राइजिंग पाइप एवं सप्लाई पाइप दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गये। मानगो के विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने इसकी सूचना विधायक सरयू राय को दी। श्री राय ने शनिवार की सुबह क्षेत्र का भ्रमण किया और स्थल पर पथ निर्माण विभाग और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया। श्री राय ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को तत्काल ठीक करने और जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया।
    विभाग के अधिकारियों ने विधायक को बताया कि इसे तत्काल दुरुस्त कर पुनः जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने श्री राय को बताया कि पेयजल विभाग द्वारा जोन नंबर 5 से बाइपास पेयजलापूर्ति जो पहले की जा रही थी, उसे पोस्ट ऑफिस रोड में बंद कर दिया गया है। इस कारण विगत दो दिनों से पोस्ट ऑफिस रोड एवं आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। विधायक ने इस पर जलापूर्ति विभाग को फटकार लगाते हुए इसे तुरंत वापस बहाल करने का निर्देश दिया। जलापूर्ति विभाग के अफसरों ने उनसे कहा कि शनिवार को ही पुरानी व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

    Pipeline damaged during construction of flyover MLA Saryu Rai asked to repair the pipeline immediately
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार
    Next Article विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.