Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    News DeskBy News DeskMay 10, 2025Updated:May 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_0
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    कंधार कांड का आतंकी भी मारा गया पूरे ऑपरेशन में कई आतंकवादी मारे गए हैं

    नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) भारत और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले जारी रखने के बीच भारत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में भेज रही है। इसी के साथ संघर्ष खतरनाक रूप से बढ़ रहा है।

    कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ऐसा देखा गया है कि पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेज रही है।’’

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पंजाब में उच्च गति की मिसाइल दागीं तथा श्रीनगर, अवंतीपुरा एवं उधमपुर में चिकित्सा सुविधा केंद्रों पर हमला किया।

    कुरैशी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।’’

     

    Oplus_131072

    उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने पंजाब स्थित वायुसेना अड्डे को निशाना बनाने के लिए रात एक बजकर 40 मिनट पर उच्च गति वाली मिसाइलें इस्तेमाल कीं।’’

    कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा पर भारत के सैन्य स्थलों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, गोला-बारूद और जेट विमानों का इस्तेमाल किया।

    विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि पाकिस्तानी कार्रवाई का भारत ने नपे-तुले तरीके से जवाब दिया।

    उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तानी कार्रवाई उकसाने वाली और तनाव बढ़ाने वाली है।’’

    उन्होंने धार्मिक स्थलों पर मिसाइल दागे जाने के पाकिस्तान के दावे को बेतुका बताकर खारिज कर दिया।

    भारत ने यह भी कहा कि महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने के पाकिस्तान के दावे ‘‘पूरी तरह झूठे’’ हैं।

    भारतीय सेना ने भारत में वायुसेना स्टेशन और अड्डों के नष्ट होने के पाकिस्तान के दावों का खंडन करने के लिए तस्वीरें दिखाईं जिनमें समय भी लिखा था।

    विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय सशस्त्र बल अभियानगत रूप से अत्यधिक तत्पर हैं और सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया है।’’

    उन्होंने बताया कि भारत ने रहीम यार खान में पाकिस्तानी सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया।

    सिंह ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने गलत सूचना देने का दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने का प्रयास किया। सूरत में हवाई अड्डों और हमारी एस-400 प्रणाली को नष्ट करने के उसके दावे झूठे हैं।’’

    उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की कार्रवाई के जवाब में केवल चिह्नित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमले किए।

    सिंह ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल तनाव न बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बशर्ते पाकिस्तान भी ऐसा ही करे।

    दूसरी तरफ आतंकी के मारे जाने की खबर भी अब आ गई है

    कंधार कांड का आतंकी भी मारा गया पूरे ऑपरेशन में कई आतंकवादी मारे गए हैं

    जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त
    Next Article फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    Related Posts

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    May 10, 2025

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    May 10, 2025

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है:सरयू राय

    पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.