Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन
    Breaking News Headlines Uncategorized खबरीलाल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    Aman KumarBy Aman KumarMay 9, 2025Updated:May 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में मरीन ड्राइव गोलचक्कर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। वहीं, कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप के जीवन आदर्शों को स्मरण करते हुए राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया गया।

    इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे स्वाभिमानी योद्धा थे जिन्होंने मुगलों की अधीनता स्वीकार करने के बजाय घास की रोटियाँ खाकर भी जंगलों में जीवन बिताया, लेकिन मातृभूमि की स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया। आज जब भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सैन्य कार्रवाई की जा रही है तब वीर महाराणा प्रताप का साहस और आत्मबल हमारे जाबांज सैनिकों के साथ सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा और आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि जैसे महाराणा प्रताप ने राष्ट्र रक्षा के लिए तमाम संघर्षों के बीच युद्ध किया, वैसे ही आज हमारा देश अपने सैनिकों के शौर्य से आतंक के ठिकानों को जड़ से खत्म करने में जुटा है।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, मंत्री पप्पू सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, सोशल मीडिया सह संयोजक अमित सिंह, आईटी सेल सह संयोजक उज्ज्वल सिंह, अनूप सिंह, मनोज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Related Posts

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    June 28, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.