Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    Aman KumarBy Aman KumarMay 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    वीरेंद्र कुमार सिंह
    पोटका। आप माने या न माने आपको जानकार यह आश्चर्य होगा कि आपके जमीन का कोई कागजात न हो तो घबराने की कोई बात नहीं। पोटका के कुलडीहा में ” झारखंड भूदान यज्ञ कमिटी” द्वारा जमीन संबंधी जारी दस्तावेज अंधा बांटे रेवड़ी के तरह मिल रहा है। जिस कारण इस तरह के दस्तावेज पर संदेह होने लगा है। अधिकांश लोग जो सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर घर बनाए हुए है उनके पास इसी तरह का कागजात है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक गिरोह है जो इस तरह का कागजात एक मोटी रकम लेकर बना रहा है। जिसका एक तर चाईबासा से भी जुड़ा हुआ है। अगर इसका जांच किया गया तो यह भी कहीं चाकुलिया के मटीयाबांधी पंचायत के फर्जी प्रमाण पत्र के समान सिद्ध न हो जाए।
    प्रखंड के कुलडीहा पंचायत में पिछले दिनों सीओ निकिता बाला के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बनाने वाले शिशिर पात्रों के घर को जमींदोज कर दिया गया था। इसके बाद कुलडीहा में वैसे लोग डरे सहमे हुए है जो सरकारी जमीन पर घर बनाकर रह रहे है। वे अब अपनी बचाव में तरह तरह के हथकंडा अपना रहे है।
    बताया जाता है कि पोटका प्रखंड के कुल डीहा में सरकारी जमीन का लूट जितना हुआ है उतना किसी पंचायत में नहीं। भू माफिया सरकारी जमीन का बिक्री कर माला माल हो गए अब उनका घर ही खरीददारों के गले का हड्डी बना गया है। सरकारी जमीन अतिक्रमण करने के खिलाफ प्रशासन की ओर से कुल डीहा में 75 लोगों पर जे पी एल ई का मामला दायर किया गया है। इनमें कई लोगों ने अंचल कार्यालय में जमाबंदी संबंधी दस्तावेज जमा किया है। इसी से संबंधित झारखंड भूदान यज्ञ कमिटी का एक दस्तावेज है। सीओ पोटका निकिता बाला ने इस तरह के दस्तावेज के जांच के लिए अपने वरीय पदाधिकारी को लिखा है लेकिन इसमें किसी तरह का अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आया है।
    शिशिर पात्रों के घर को तोड़े जाने के बाद अंचल कार्यालय के द्वारा इसी प्लॉट में घर बनाए चिन्मय भगत तथा उपा नंद भगत को नोटिस देकर 6 मई तक जमीन संबंधी कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया था। इन दोनों ने भी झारखंड भूदान यज्ञ समिति द्वारा प्रदत कागजात प्रस्तुत किया है।
    ध्यान देने वाला मुख्य बात यह है कि अभी तक जमीन खरीदनेवालो ने जांच पदाधिकारी के समक्ष भू माफिया का नाम छिपाए रखा। वे भय वश या और किसी कारण हो लेकिन विक्रेता का नाम नहीं बतलाते है। खुद पर मुकदमा दायर होना पसंद करते है लेकिन भू माफिया का नाम नहीं रखते। ताकि उन पर किसी तरह का कोई कार्रवाई हो। आज की तिथि में भी भू माफिया सरकारी जमीन को बिक्री बेरोकटोक कर रहे है।
    जिनका घर तोड़ा गया शिशिर पात्रों अब कोट का सहारा ले रहे है। पहले तो वे अंचल कार्यालय में जमीन संबंधी किसी तरह का कागजात न होने का लिख कर दिए हुए है। अब वे उनके नाम से जमीन बंदोबस्त होने का दावा प्रस्तुत कर रहे है। यह अलग बात है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। क्योंकि वैसे लोग जो सरकारी जमीन पर आलीशान भवन बनाए हुए है उसे नहीं तोड़ा गया जबकि एक गरीब का छोटा सा एस्बेस्टस घर को तोड़ दिया गया। जो चर्चा का विषय बना।

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा
    Next Article 11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    Related Posts

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    October 10, 2026

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    October 10, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.