Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Aman KumarBy Aman KumarMay 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची/जमशेदपुर:
    भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रवक्ता श्री अमरप्रीत सिंह काले ने झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से प्रतिदिन देर रात (लगभग 10 बजे) उड़ान शुरू करने हेतु प्रधानमंत्री कार्यालय एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर मांग की है।

    अपने पत्र में श्री काले ने कहा है कि रांची एक उभरता हुआ प्रशासनिक, व्यापारिक और शैक्षणिक केंद्र बन चुका है और यहाँ बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद, दिल्ली से रांची के लिए कोई भी लेट-नाइट फ्लाइट उपलब्ध नहीं है, जो यात्रियों, व्यावसायिक वर्ग, चिकित्सा या आपात स्थिति में यात्रा करने वालों के लिए असुविधाजनक है।

    उन्होंने कहा कि पटना, भोपाल, लखनऊ जैसे कई शहरों को दिल्ली से देर रात की उड़ान की सुविधा प्राप्त है, लेकिन रांची अभी भी इस दृष्टिकोण से वंचित है। काले ने विशेष रूप से जोर दिया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर शाम को आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के लिए भी रांची को जोड़ने वाली एक रात की फ्लाइट बेहद उपयोगी सिद्ध होगी।

    यह माँग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की “सभी के साथ, सभी का विकास” की सोच और क्षेत्रीय संपर्क योजना (UDAN) की भावना से मेल खाती है। श्री काले ने आग्रह किया है कि इस उड़ान को राष्ट्रीय एयरलाइनों या आवश्यकता अनुसार क्षेत्रीय उड्डयन योजना के अंतर्गत शीघ्र स्वीकृति दी जाए।

    इस पत्र के माध्यम से श्री काले ने झारखंड की जनता की ओर से एक महत्त्वपूर्ण आवाज उठाई है, जिससे न केवल रांची बल्कि पूरे राज्य को बेहतर कनेक्टिविटी और विकास का लाभ मिलेगा ।

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार
    Next Article रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    Related Posts

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    October 10, 2026

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    October 10, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.