Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय एयरलाइंस ने विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कीं
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पटना पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    भारतीय एयरलाइंस ने विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कीं

    News DeskBy News DeskMay 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय एयरलाइंस ने विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कीं

    नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइंस ने जम्मू और श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

    एअर इंडिया ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन ने दोपहर तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

    एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमृतसर जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली की तरफ मोड़ा जा रहा है। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।’’

    स्पाइसजेट के अनुसार, मौजूदा स्थिति के कारण धर्मशाला (डीएचएम), लेह (आईएक्सएल), जम्मू (आईएक्सजे), श्रीनगर (एसएक्सआर) और अमृतसर (एटीक्यू) सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे अगले आदेश तक बंद हैं।

    एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रस्थान, आगमन उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।’’

    इंडिगो ने कहा कि क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

    भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है।

    Indian airlines cancel flights to and from various cities
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआतंकवाद के सभी स्रोतों का सफाया होना चाहिए, अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं: कांग्रेस
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर फूटा गुस्सा, सुधार नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन: शिवशंकर सिंह

    April 21, 2026

    डीप बोरिंग घोटाले का आरोप: साक्ष्य मिटाने की कोशिश, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर फूटा गुस्सा, सुधार नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन: शिवशंकर सिंह

    डीप बोरिंग घोटाले का आरोप: साक्ष्य मिटाने की कोशिश, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    अग्निवीर वायु भर्ती जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ा युवाओं का उत्साह

    चेकपोस्ट वीडियो पर ‘जेल’ चेतावनी विवाद गहराया, अधिवक्ता सुधीर पप्पू ने उठाए संवैधानिक सवाल

    23 अप्रैल से गोलमुरी में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, भव्य कलश यात्रा से होगा नौ दिवसीय अनुष्ठान का आगाज

    संपादक देवानंद सिंह की कलम चलेगी 11 मई के बाद कई चेहरे होगे बेनकाब

    पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथियों का आतंक, चाकुलिया-घाटशिला में बढ़ी दहशत

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: बीच सड़क हमला, दो नाबालिग घायल

    जंगलमहल में चम्पाई सोरेन की सक्रियता, आदिवासी समाज ने BJP को समर्थन का दिया संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.