Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फर्जी प्रमाण पत्र निर्गत मामले का पुलिस ने किया खुलासा पांच अभियुक्त गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    फर्जी प्रमाण पत्र निर्गत मामले का पुलिस ने किया खुलासा पांच अभियुक्त गिरफ्तार

    Aman KumarBy Aman KumarMay 6, 2025Updated:May 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फर्जी प्रमाण पत्र निर्गत मामले का पुलिस ने किया खुलासा पांच अभियुक्त गिरफ्तार

    जनवरी 2023 से अबतक कुल निर्गत कुल 4567 जन्म प्रमाण पत्रों की जांच के क्रम में 4281 फर्जी पाये गए

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित कर चाकुलिया के मटियांबांधी पंचायत से निर्गत फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले पर अबतक जांच के आधार पर की कार्रवाई के बारे में अवगत कराया गया । जिला उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम(आर.टी.ई) के तहत विद्यालयों में बीपीएल बच्चों के नामांकन के लिए जमा किए जन्म प्रमाण पत्र की जांच के क्रम में यह पूरा मामला प्रकाश में आया जिसके पश्चात एसडीओ घाटशिला के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी पंचायत से निर्गत प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। जनवरी 2023 से अबतक कुल निर्गत कुल 4567 जन्म प्रमाण पत्रों की जांच के क्रम में 4281 फर्जी पाये गए । उन्होने कहा कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर स्कूल में नामांकन, सरकारी योजना का लाभ अथवा जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट, आधार या अन्य दस्तावेज बनाये जाने की संभावना के मद्देनजर संबंधित विभागों और एजेंसियों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र की सूची प्रेषित की गई है ताकि यथोचित कार्रवाई किया जा सके। साथ ही फर्जी जन्म प्रमाण की सूची को अखबार के माध्यम से सार्वजनिक भी किया जाएगा । इस तरह के मामले को लेकर सभी 11 प्रखंडों में भी जांच के निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावे इस फर्जीवाड़ा से जुड़े सभी लोगों को चिन्हित करने के लिए तथा दूसरे जिलों में भी संभावित फर्जीवाड़ा के देखते हुए सूचित किया गया है । उन्होने बताया कि इस मामले में जिनकी भी संलिप्तता जांच के क्रम में सामने आएगी, उन सभी के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिन्होने गलत तरीके से प्रमाण पत्र बनाया है उनको भी नोटिस जारी किया जा रहा है ।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो मई को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चाकुलिया सुश्री आरती मुण्डा के लिखित आवेदन के आधार पर चाकुलिया थाना कांड सं0 32/2025
    आई०टी०एक्ट अंतर्गत मटियाबांधी पंचायत सचिव सुनिल महतो एवं VLE (प्रज्ञा केन्द्र संचालक) सपन महतो के विरूद्ध यह कांड दर्ज किया गया। आवेदन में उनके द्वारा मांटियाबांधी पंचायत के VLE सपन महतो के विरूद्ध फर्जी तरिके से पंचायत से बाहरी लोगों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाया गया है। अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी कि माटियाबांधी पंचायत के पंयाचत सचिव के लॉगिन आई०डी० पासवार्ड से जनवरी 2023 से अभी तक के कुल 4567 जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है जिसमें 4281 अवैध तारिके से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर अभियुक्त पंचायत सचिव सचिव . सुनिल महतो, सपन कुमार महतो,शिवम डे, हारिश प्रमाणिक, 5. आरिफ आलम, को विधिवत रूप से गिरफ्तार किया गया है
    छापामारी दल में संदीप भगत, पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी, मनोज कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक ,मधुसुदन डे, थाना प्रभारी, घाटशिला,संतोष कुमार, थाना प्रभारी चाकुलिया थाना,अखिलेश कुमार, पूर्व थाना प्रभारी श्यामसुन्दरपुर थाना,इन्द्रेश कुमार, थाना प्रभारी गालूडीह थाना,अजित कुमार, चाकुलिया थाना,पंकज कुमार, थाना प्रभारी, मउभंडार शामिल थे

    फर्जी प्रमाण पत्र निर्गत मामले का पुलिस ने किया खुलासा पांच अभियुक्त गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधू धू कर जलकर खाक हो गया मालवाहक ट्रेलर।
    Next Article एस.एस. अकादमी में अक्षय तृतीया से शुरू श्रीमद भागवत कथा का समापन

    Related Posts

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    October 10, 2026

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    October 10, 2026

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    RojaBet: revisión completa (bonos, juegos y pagos)

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.