धू धू कर जलकर खाक हो गया मालवाहक ट्रेलर।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के मुख्य मार्ग पर धू धू कर जलकर खाक हो गया मालवाहक ट्रेलर।घटना बीते सोमवार की है।बड़बिल तहसील के रूगुडीह थाना क्षेत्र के बाराबंकी घाटी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के मुख्य सड़को पर दिन के समय एक मालवाहक ट्रेलर मे आग लग गई।आग लगने की सुचना पाकर पुलिस प्रशासन एवं अगनीशामक विभाग कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचीऔर आग को बुझाने मे लग गए।आग इतना भयानक था,कि दो दमकल वाहन के द्वारा लगातार प्रयास के बाद काफी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया।आग से ट्रेलर जलकर खाख हो गई।आग लगनै के कारणो का मुख्य कारणो का पता नही चल पाया।ऐसे भी एक वर्ष पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के मुख्य सड़को पर मालवाहक ट्रेको मे आग लगने की घटना घट चुकी है।जानकारो की माने तो मालवाहक ट्रक,ट्रेलर ,हाईवा आदि मे अगनीशामक यंत्र अगर रखा जाता तो प्रारंभिक अवस्था मे लगे आग पर काबू पाया जा सकता एवं इतना बड़ा नुकसान नही होता।

