Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 25 सरकारी विद्यालयों के 750 बच्चे जमशेदपुर/ आदित्यपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध निजी कंपनियों/ संस्थाओं का एक्सपोजर विजिट करेंगे
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    25 सरकारी विद्यालयों के 750 बच्चे जमशेदपुर/ आदित्यपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध निजी कंपनियों/ संस्थाओं का एक्सपोजर विजिट करेंगे

    Aman KumarBy Aman KumarMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    25 सरकारी विद्यालयों के 750 बच्चे जमशेदपुर/ आदित्यपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध निजी कंपनियों/ संस्थाओं का एक्सपोजर विजिट करेंगे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट अन्वेषण 2.0- के तहत जिला अंतर्गत 25 सरकारी विद्यालयों के 750 बच्चे जमशेदपुर/ आदित्यपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध निजी कंपनियों/ संस्थाओं का एक्सपोजर विजिट करेंगे । कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा पूर्व में सभी स्टेकहोल्डर के साथ बैठक कर विमर्श किया गया था । इसी क्रम में बच्चों के चयन हेतु सभी 25 विद्यालयों में आंतरिक मूल्यांकन हेतु परीक्षा आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 09-12वीं के बच्चे शामिल हुए ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों के समय पर आवागमन, भोजनादि की व्यवस्था तथा उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश शिक्षा विभागीय पदाधिकारी को दिया गया है ।

    इस शैक्षिणक भ्रमण कार्यक्रम से सरकारी स्कूल के बच्चे विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं और शारीरिक फिटनेस और टीम वर्क के महत्व से अवगत होने के साथ-साथ, सामग्री विज्ञान और धातुकर्म में उन्नत अनुसंधान, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के माध्यम से अत्याधुनिक विकास और श्रेष्ठ प्रथाओं से परिचित होगे। साथ ही उन्नत तकनीकी शिक्षा और आधुनिक अर्थव्यवस्था में व्यवसायिक कौशल, शहरी सेवाओं के संचालन और आधुनिक शहर के रखरखाव में सतत विकास का महत्व, भविष्य की नौकरी प्रवृत्तियों की जानकारी, इंजन निर्माण और ऑटोमोटिव उद्योग में तकनीकी प्रगति की समझ समेत वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता की सुरक्षा के महत्व के बारे में सीखने का अवसर मिलेगा।

    शैक्षणिक भ्रमण को लेकर जेआरटी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, टाटा मोटर्स, सी.एस.आई.आर-एन.एम.एल, रूसी मोदी सेंटर ऑफ एक्सेलेंस, एन.टी.टी.एफ, टाटा स्टील यूटिलिटिज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज, जे.एन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, आईडीटीआर-कमिंस, जूलॉजिकल पार्क को चिन्हित किया गया है ।

    25 सरकारी विद्यालयों के 750 बच्चे जमशेदपुर/ आदित्यपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध निजी कंपनियों/ संस्थाओं का एक्सपोजर विजिट करेंगे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण
    Next Article 16 मई से टेल्को गुरुद्वारा में समर गुरुमत कैंप

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.