Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण

    Aman KumarBy Aman KumarMay 5, 2025Updated:May 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर । झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर सिविल कोर्ट जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार पांडेय ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल का भ्रमण कर निरीक्षण किया । इस दौरान प्रधान जिला जज के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार एवं जज इंचार्ज श्री सिद्धांत तिग्गा तथा डालसा के सहायक रवि मुर्मू एवं पीएलवी नागेन्द्र कुमार व संजीत दास भी उपस्थित रहे । प्रधान जिला जज श्री अरविन्द कुमार ने बीते शनिवार को एमजीएम अस्पताल में घटित घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन से बात किया और घटना स्थल तथा अस्पताल के जर्जर भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल के सुरिटेंडेंट डॉक्टर रमेश कुमार मंधान और वाईस सुरिटेंडेंट डॉक्टर नकुल चौधरी के साथ घटित दुर्घटना एवं अस्पताल के अन्य समस्याओं पर भी चर्चा किया और कहा कि हादसा में घायल हुए मरीज एवं मृतक के परिवार को चिन्हित कर उचित मुआवजा व अन्य लाभ दिलाने में डालसा हर संभव सहयोग करेगा । उन्होंने किसी भी तरह के समस्याओं के निदान के लिए डालसा से संपर्क करने की बात कही । जिला जज ने एमजीएम अस्पताल में घटित इस हादसे पर चिंता जाहिर करते हुए सुरिटेंडेट को आगे से सजक रहने की बात कही ,ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो सके । उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अन्य जर्जर भवन को भी नजदीक से देखा जिसकी दीवार एवं छत दुर्घटना से खाली नहीं था । एमजीएम अस्पताल के हादसा में घायल व्यक्ति सुनील कुमार से मिलकर उनका हाल चाल जाने और एक दूसरी वृद्ध महिला रेणुका देवी जो टीएमएच में भर्ती है उसे भी देखने के लिए टीएमएच गए और उनसे मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए । एजीएम अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस हादसे में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनके परिजन को डालसा के पीएलवी के सहयोग से खोज लिया गया है । मृतक में श्रीचंद तांती जो सरायकेला का रहने वाला था उसके शव का आज पोस्टमार्टम कराकर पीएलवी नागेन्द्र कुमार के प्रयास से उसके परिजन को दिया गया ।

    प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान मुंह मीठा कराया
    Next Article 25 सरकारी विद्यालयों के 750 बच्चे जमशेदपुर/ आदित्यपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध निजी कंपनियों/ संस्थाओं का एक्सपोजर विजिट करेंगे

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.