Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कहा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अपनी मर्यादा मे रहे,नही तो जमशेदपुर आने पे होगा कालिख से स्वागत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कहा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अपनी मर्यादा मे रहे,नही तो जमशेदपुर आने पे होगा कालिख से स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कहा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अपनी मर्यादा मे रहे,नही तो जमशेदपुर आने पे होगा कालिख से स्वागत
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हमेशा अपने नकारे और निक्म्मे पन से जनता का ध्यान भटकाने हेतू अनर्गल बयान बाजी कर बयान वीर बने रहते है, कृपया तथ्यहीन और भ्रामक बयानबाज़ी शीघ्र बंद करें। डिमना चौक स्थित नए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के लिए फंड की स्वीकृति, निर्माण कार्य और उसकी आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के कार्यकाल में ही रखी गई थी। यह वही परियोजना है जिसे एल एंड टी जैसी भारत की प्रतिष्ठित कंपनी ने गुणवत्ता के साथ निर्मित किया। आपकी सरकार ने इस अधूरे अस्पताल का उद्घाटन महज़ चुनावी स्टंट के तौर पर कर लिया—और आज छह महीने बाद भी वहाँ अस्पताल चालू नहीं हो सका। सवाल यह है कि उद्घाटन किया था या महज़ फोटो खिंचवाने गए थे?

    आपका यह कहना कि रघुवर दास जी ने जन्मदिन पर म्यूजिक बजवाया, बेहद बचकाना और मंत्री पद की गरिमा को गिराने वाला बयान है। जब पूरा देश पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के शोक में डूबा था, तब रघुवर जी ने सादगी से अपना जन्मदिन मनाया—जो एक संवेदनशील नेता की पहचान है। अफवाह फैलाकर आपने न सिर्फ एक वरिष्ठ नेता की छवि धूमिल करने की कोशिश की, बल्कि स्वयं की गंभीरता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं,
    और आपका सबसे आपत्तिजनक बयान कि महिला विधायक के मुंह में केक लगा था”— यह महिला गरिमा का घोर अपमान है। आपसे पहले, महिला विधायक घटना की खबर मिलते ही अपनी छोटी बच्ची को घर पर छोड़कर सीधे घरेलू परिधान में अस्पताल पहुँचीं—जिसका वीडियो कई चैनलों पर मौजूद है—तब यह “केक” आपको कैसे दिख गया? क्या हेमंत सोरेन जी ने आपको कोई “विशेष दृष्टि” वाला चश्मा पहना दिया है?
    आपके बयानों में न तथ्य हैं, न तहज़ीब। यह न सिर्फ एक महिला विधायक का, बल्कि पूरे महिला समाज का अपमान है। अफ़सोस है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और झूठ फैलाने वाले लोग मंत्री पद की शोभा बिगाड़ रहे हैं। समय आ गया है कि आप बोलने से पहले सोचें, क्योंकि जनता सब देख रही है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आग्रह है आप महिला के हक अधिकार देने की बात करते है ,वहीं आपके मंत्री महिलाओं के खिलाफ आपत्ति जनक बयान देते है ,ये दोहरी नीति क्यों?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपर्यावरण संरक्षण के लिए एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड ने किया पौधारोपण
    Next Article अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कराने पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का राजेश शुक्ल ने आभार जताया

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.