Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रमवीरों के श्रम से ही हमारे राष्ट्र की प्रगति संभव:अशोक मेहता
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    श्रमवीरों के श्रम से ही हमारे राष्ट्र की प्रगति संभव:अशोक मेहता

    News DeskBy News DeskMay 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)

    श्रमवीर हमारे राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीड़ की हड्डी है, इनके निरंतर श्रम से ही हमारा राष्ट्र प्रगतिशील है। श्रमवीरों के श्रम से ही हमारे राष्ट्र की प्रगति संभव है।
    यह बात पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने कही। वे आज विश्व श्रमिक दिवस पर श्रमवीरों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले सभी श्रमवीरों को विश्व श्रमिक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके सहयोग के बिना विकास की धुरी थम जाएगी। भारत की अर्थव्यवस्था में भी मजदूरों का योगदान अतुलनीय है। कृषि से लेकर आईटी सेक्टर तक, भारतीय श्रमिकों ने देश को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। श्रमिकों की मेहनत,समर्पण और परिश्रम ही हमारे समाज की नींव हैं। श्रमिकों का सम्मान करना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि कृतज्ञता का भाव है।
    उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करेंगे, उनके हितों को प्राथमिकता देंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनेंगे।

    अशोक मेहता ने कहा कि श्रमिक समाज की वह कड़ी हैं जो बिना दिखे पूरे ढांचे को मजबूती देते हैं। वे खेतों, कारखानों, सड़कों और भवनों में श्रम करके राष्ट्र निर्माण में मौन साधकों की तरह योगदान देते हैं। ऐसे समर्पित लोगों का सम्मान करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा कि श्रमिक दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उन मेहनतकश हाथों का जश्न है, जो दिन-रात हमारे जीवन को बेहतर बनाने में लगे रहते हैं। श्रमिक वर्ग को जागरूक और सशक्त बनाना समय की जरूरत है। हमें हर श्रमिक का सम्मान करना चाहिए चाहे वे भवन निर्माण में लगे हों या किसी अन्य कार्य में। उनका परिश्रम ही हमारे सपनों को आकार देता है। वे किसी भी रूप में हों, उनका योगदान अनमोल है। इस दौरान कमल कुमार, रिकी कुमार , रोहित कुमार, पवन कुमार, आकाश आदि का सम्मान किया गया। उनके साथ सतीश सैनी अंबली , राजबीर धीमान, अरशद अली, सेवक, जतिंदर पाल सिंह, रमेश जौहर आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरोही मॉडल स्कूल उकलाना में प्रवेश परीक्षा
    Next Article मजदूर दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ अश्मिता द्वारा श्रमिकों के बीच ग्लूकोज़, नाश्ता एवं ORS वितरण का वितरण

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.