Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक वक्त आएगा, जब मजदूर नहीं मिलेंगेःखीरू महतो
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    एक वक्त आएगा, जब मजदूर नहीं मिलेंगेःखीरू महतो

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक वक्त आएगा, जब मजदूर नहीं मिलेंगेःखीरू महतो

    *अब ठेकेदार ही मजदूरों के भाग्य विधाताःसरयू राय*

    *बोले सरयू-खीरू (क्रासर)*
    *-केंद्र और राज्य सरकार मजदूरों को लेकर गंभीर नहीं*
    *-मजदूरों की सुनी नहीं जाती, इनका जागरुक न होना बड़ी समस्या*
    *-असंगठित क्षेत्र के मजदूर हो रहे हैं शोषण के शिकार*
    *-जद(यू) का मजदूर सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न*

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को कहा कि देश में असंगठित मजदूरों की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है। इनमें ठेका मजदूर भी शामिल हैं। अब तो ऐसा समय आ गया है कि ठेकेदार ही मजदूरों के भाग्य विधाता बन गये हैं। मजदूरों को अब उनकी सेवा के बदले में सुरक्षा नहीं मिलती। उदारीकरण के बाद से ही असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की संख्या बढ़ रही है जबकि संगठित क्षेत्र के मजदूरों की संख्या निरंतर कम होती चली गई है।

    यहां बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में जनता दल (यूनाइटेड) के तत्वावधान में मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित मजदूर सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता समेमलन में बतौर विशिष्ट अतिथि उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार का रवैय़ा मजदूरों को लेकर बेहद खराब है। वे उनके बारे में सहृदयतापूर्ण तरीके से नहीं सोचते। मजदूरों की सुनी नहीं जाती।

    श्री राय ने कहा कि जिन समस्याओं को कोई मजदूर यूनियन नहीं उठाता, उन समस्याओं को हमें उठाना चाहिए। न सिर्फ उठाना चाहिए वरन उनके लिए जोरदार संघर्ष भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब मजदूरों की परिभाषा भी बदल रही है। स्किल डेवलपमेंट भी अब मजदूरी की श्रेणी में है तो बौद्धिकता विकास भी अब मजदूरी की श्रेणी में आ गया है।

    सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर के फैक्ट्री मालिक थानों के खिलाफ नहीं जाते। एक तरीके से इनकी नैतिकता का पतन हो चुका है। कई कंपनियां ऐसी हैं, जिन्हें मुनाफे में कमी होती है तो वो उत्पादन ही बंद कर देती है। वहां कार्यरत मजदूरों के प्रति न तो उनकी कोई जिम्मेदारी समझ में आती है और न ही इंसानियत। आज के दौर में बहुत सी कंपनियां हैं, जो स्वयं मजदूर यूनियन का गठन करने लगी हैं। जब यूनियन कंपनी की गलत नीतियों के खिलाफ बोलने लगती है तब उनकी मान्यता को रद्द करवा दिया जाता है। संगठित मजदूरों को पीएफ, ईएसआई सहित अन्य लाभ मिलता है परंतु असंगठित मजदूरों को किसी भी तरह की सामाजिक सुरक्षा नही मिलती है। हम सब को राजनीतिक दल के नाते प्रयास करना चाहिए की जो श्रम अधिनियम मजदूरों के खिलाफ हैं, उसे बदलवाने का प्रयास करें।

    कार्यक्रम में पधारे राज्यसभा के सदस्य और जनता दल (यूनाइटेड) के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा है कि असंगठित मजदूरों की देश में स्थिति बेहद खराब है। इनकी मजदूरी भी एकसमान नहीं है। आउटसोर्सिंग कंपनियों की भरमार के कारण इन मजदूरों की मजदूरी असमान हो गई है। अब वक्त आ गया है कि असंगटित मजदूरों की स्थिति में सुधार के लिए बड़ा आंदोलन किया जाए।

    खीरू महतो ने कहा कि राज्य सरकार हो या केंद्र की सरकार, मजदूरों की मजदूरी को एकसमान बनाने में किसी की कोई दिलचस्पी नहीं है। मनमाने तरीके से न्यूनतम मजदूरी तय कर दी जाती है। जब मजदूरी तय की जाती है तो कोई मजदूर प्रतिनिधि नहीं होता। जिसके जो मन में आता है, तय कर देता है।

    खीरू महतो ने कहा कि अब मजदूरों को जोड़ने की जरूरत है। मजदूरों का पैसा सरकारों के पास होता है लेकिन ये जानकारी के अभाव में उस पैसे को निकाल नहीं पाते। मजदूरों को शिक्षित करने की जरूरत है। जो स्थिति बन रही है, जिस तरीके से मजदूरों का शोषण हो रहा है, उससे तो यही प्रतीत होता है कि आने वाले वक्त में खोजने से भी मजदूर नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों का आइडेंटिटी कार्ड जारी होना चाहिए, ताकि उनकी पहचान हो सके। सरयू राय जी को देख कर लगता है कि हमारे बीच नीतीश कुमार ही बैठे हुए हैं।

    इसके पूर्व जनता दल (यूनाइटेड) के समस्त प्रकल्पों के जिम्मेदारों का एक-एक कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जदयू के पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, आशुतोष राय, विश्राम प्रसाद, कौशल सिंह, अंजलि सिंह, राणा प्रताप सिंह, बलविंदर सिंह, राजकुमार सिंह, विनीत सिंह, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, अजय कुमार, बीरेंद्र पासवान, श्रवण कुमार, संजय ठाकुर, हरेराम सिंह, चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, अशोक सिंह, दुर्गाराव, मृत्युंजय सिंह, विकास साहनी, असीम पाठक, प्रेम सक्सेना, संजीव सिंह, आकाश शाह, विजय सिंह, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, अजीत कुमार, विकास रजक, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, अर्जुन यादव, गौतम धर, शंकर कर्मकार, बबलू कुमार, चुन्नू भूमिज, तारक मुखर्जी, सूरज साव, नवीन गिरि, शुभम सोनी, शमशाद खान, विवेक पांडेय, पप्पू सिंह, संतोष भगत, भरत पांडेय, राजेश कुमार, निखार सबलोक, प्रलय दास, जीतू सिंह, रवि ठाकुर, विजय सिंह, अर्जुन यादव, सुलोचना देवी, सोनी सिंह, सविता, किरण, राजन राजपूत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोकुल नगर में सरयू राय ने स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का किया शुभारंभ
    Next Article “सीमा पार क़ैद एक सिपाही: गर्भवती पत्नी की पुकार और हमारी चुप्पी”

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.